Bijnor में 13 साल की बच्ची ने दो छोटी बहनों को सुलाया मौत की नींद, हैरान कर देने वाली है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2024, 11:48 AM IST

बिजनौर में 13 साल की बड़ी बहन ने अपनी दो छोटी बहनों की हत्या कर दी। उसने दुपट्टे से दोनों बहनों का गला घोंटकर उन्हें मार डाला। पूछताछ के दौरान बच्ची ने अपना अपराध कुबूल किया और हत्या की वजह भी बताई।

Bijnor Double Muder: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 13 साल की एक लड़की ने सात और पांच वर्षीय अपनी दो बहनों की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि नूरपुर थाने को गुरुवार रात लगभग साढ़े बारह बजे गौहावर जैत गांव में दो बच्चियों की हत्या होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे वहां एक मकान में सहदेव एवं सविता की सात एवं पांच वर्षीय दो बेटियों के शव मिले। पुलिस ने बताया कि उसे घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मकान में किसी के जबरन प्रवेश करने का साक्ष्य नहीं मिला। उसने बताया कि इस घर में सहदेव और सविता अपने पांच बच्चों के साथ रहते थे।

Crime

बिजनौर में डबल मर्डर

बेटी की मां ने की थी दो शादी

पुलिस ने बताया कि सविता ने दो शादियां की हैं। उसकी पहली शादी पुखराज नाम के व्यक्ति से हुई थी। सविता की बड़ी बेटी (13) एवं उससे छोटी बेटी (नौ) पुखराग की बेटियां हैं। उसने बताया कि जिन दो बच्चियों की हत्या की गई, वे सविता के दूसरे पति सहदेव की बच्चियां थीं। इसके अलावा सविता और सहदेव का डेढ़ वर्षीय एक बेटा भी है। जादौन ने बताया कि पुलिस ने 13 वर्षीय बड़ी बेटी से पूछताछ की तो पहले उसने कहा कि दो अज्ञात लोग घर में आए और उन्होंने दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि उसी ने दोनों बहनों की हत्या की है।

End of Feed