Indore News: इंदौर में डिजिटल अरेस्ट, महिला के साथ 46 लाख रुपये की ठगी, पांच दिन तक चली फर्जी पूछताछ

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में साइबर ठगों ने 65 वर्षीय महिला को डिजिटल अरेस्ट किया और 46 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से ‘डिजिटल अरेस्ट’ की एक घटना सामने आई है। यहां एक 65 वर्षीय महिला के साथ 46 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बता दें कि आज के समय में डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का एक नया तरीका है। डिजिटल अरेस्ट के दौरान अपराधी लोगों को ऑडियो और वीडियो कॉल करके डराते-धमकाते हैं और लाखों की ठगी करते हैं।

Indore News

इंदौर में डिजिटल अरेस्ट

महिला के साथ की 46 लाख रुपये की ठगी

पुलिस अधिकारी ने बताया डिजिटल अरेस्ट के दौरान आरोपी ठगी के लिए खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर लोगों को ऑडियो या वीडियो कॉल करके डराते हैं। लोगों को गिरफ्तारी का झांसा देकर उनके ही घर में डिजिटल तौर पर बंधक बना लेते हैं और ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि ठग गिरोह के एक सदस्य ने 65 वर्षीय महिला को पिछले माह फोन किया और खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी बताया। उन्होंने बताया कि ठग गिरोह के सदस्य ने महिला को झांसा दिया कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, आतंकी गतिविधियों और धन शोधन के लिए एक व्यक्ति ने उसके बैंक खाते का दुरुपयोग किया और इस शख्स से मिलीभगत के चलते महिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

End of Feed