औद्योगिक विकास के नए अवसरों का केंद्र बनेगा रीवा, 23 अक्टूबर को होगा पांचवां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

रीवा में आयोजित होने वाला पांचवां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उद्यमियों को वैश्विक निर्यात का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका प्रदान करेगा।

राज्य सरकार द्वारा 23 अक्टूबर 2024 को रीवा में आयोजित होने वाला पांचवां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव राज्य के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देगा। इस कॉनक्लेव से रीवा और आसपास के क्षेत्र में निवेश आने से औद्योगिक परिदृश्य और अधिक विस्तृत होगा।

mohan yadav (2)

मध्य प्रदेश के मुख्यंत्री मोहन यादव

कॉन्क्लेव में बिजनेस प्रमोशन सेंटर

रीवा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में व्यापारिक और औद्योगिक हितधारकों के लिए बिज़नेस प्रमोशन सेंटर की स्थापना की जा रही है, जहां 16 से अधिक प्रमुख सरकारी और निजी विभाग अपने उत्पादों, सेवाओं और नीतियों को प्रदर्शित करेंगे। इसका उद्देश्य व्यापार को सरल बनाने के साथ निवेशकों और उद्यमियों के बीच संवाद को बढ़ावा देना है, जिससे औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ किया जा सके।

End of Feed