MP: अच्छी खबर! अब कूनो में सैलानी कर सकेंगे चीतों के दीदार, नेशनल पार्क में एंट्री शुरू, ऐसे करें बुकिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 10:41 PM IST

MP: श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में अब सैलानी चीतों को करीब से निहार सकेंगे। नेशलन पार्क प्रबंधन ने टूरिस्टों के लिए अहेरा गेट और पीपलबावड़ी गेट से एंट्री शुरू कर दी है। सैलानी खुद के व्हीकल से भी पार्क में सफारी पर जा सकते हैं। विभाग ने गेट से करीब 35 किलोमीटर अंदर तक जाने की परमिश दी है। वहीं एक व्हीकल की एंट्री फीस 1 हजार 50 रुपए है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कूनो नेशनल पार्क में टूरिस्टों की एंट्री का रास्ता साफ
  • सैलानी 35 किमी अंदर तक जा सकेंगे सफारी पर
  • मैदानों में फर्राटे भरते नजदीक से चीतों को देख सकेंगे

MP: मध्य प्रदेश में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए ये एक अच्छी खबर है। खासकर उनके लिए जो जंगल जीवन को देखने की कामना रखते हैं। इसमें अच्छी बात तो ये है कि, मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में अब सैलानी चीतों को करीब से निहार सकेंगे। नेशलन पार्क प्रबंधन ने टूरिस्टों के लिए अहेरा गेट और पीपलबावड़ी गेट से एंट्री शुरू कर दी है।

Kuno Cheetah

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में सैलानी कर सकेंगे चीतों के दीदार (फाइल फोटो)

फिलहाल टिकटौली द्वार को अभी बंद रखा गया है। कूनो पार्क के डीएफओ के मुताबिक इसमें राहत ये दी गई है कि, यहां आने वाले सैलानी खुद के व्हीकल से भी पार्क में सफारी पर जा सकते हैं। हालांकि विभाग ने फिलहाल गेट से करीब 35 किलोमीटर अंदर तक जाने की परमिश दी है। वहीं एक व्हीकल की एंट्री फीस 1 हजार 50 रुपए है। वहीं गाइड की फीस 350 रुपए तय है। बता दें कि, कूनो पार्क की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, जिसमें टूरिस्ट इस अधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग करवा सकते हैं।

End of Feed