MP: मध्य प्रदेश की इकाॅनोमी कैपिटल इंदौर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने की घोषणा हुई है। यह पार्क अगले दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा इलाके के लोगों को मिलेगा। इंदौर में एमएमएलपी आरंभ होने के बाद इंदौर सहित देवास, धार पीतमपुरा, खंडवा और बड़वानी जिलों के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में औद्यागिक विकास बढे़गा तो रोजगार के अवसर भी लोगों को मिलेंगे।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बनेगा लाॅजिस्टिक पार्क (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पार्क धार जनपद के पीतमपुरा में करीब 255.17 एकड़ में बनाया जा रहा है। इंडस्ट्रीयल लिहाज से ये सबसे बेहतर लोकेशन चिह्नित की गई है। लाॅजिस्टिक पार्क का निर्माण करने वाली कंपनी के सीईओ प्रकाश गौड़ ने के मुताबिक, इंदौर में इसका निर्माण जल्द शुरू होगा व इसे तीन फेज में बनाया जाएगा। मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क का फर्स्ट फेज 2025 तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
