पैंट की जेब में रखे फोन में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, युवक के गुप्तांग को पहुंचा नुकसान

जेब में मोबाइल फोन रखा हुआ था। वही मोबाइल फोन, जिसे सब्जी बेचने वाले उस शख्स ने पाई-पाई जोड़कर खरीदा था। सेकेंड हैंड फोन था, लेकिन उसके लिए नए से कम नहीं था। रोज की तरह वह सब्जी लेकर आ रहा था, तभी जेब में रखे फोन में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में युवक के अंडकोष फट गए। पढ़ें पूरी खबर

इस समय मोबाइल के बिना आज के आधुनिक जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल हो गया है। इसकी लत हमें पड़ चुकी है या इसकी जरूरत इतनी है कि इसके बिना काम नहीं चल सकता। ये बहस का विषय हो सकता है, लेकिन सच ये भी है कि मोबाइल हमारी दिनचर्या का कभी न दूर होने वाला हिस्सा बन चुका है।

mobile blast in MP

युवक की जेब में फटा मोबाइल

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मोबाइल से ही जुड़ी हुई एक डरावनी घटना सामने आई है। यहां एक शख्स की जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया। गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले इस युवक का नाम अरविंद है। सारंगपुर का रहने वाला 19 साल का अरविंद मंगलवार को सब्जी खरीद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में युवक के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोट आई है। धमाके की वजह से उसका बैलेंस बिगड़ा और वह बाइक से गिर गया, जिससे उसके सिर में भी चोट आईं। हादसे के बाद तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

End of Feed