इंदौर में डॉक्टरों का कमाल, लड़की की ओवरी से निकाली 8 KG की गांठ; इस समस्या से थी परेशान

एमपी के इंदौर स्थित शासकीय महाराजा तुकोजीराव चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम लड़की के ओवरी से 8 किलोग्राम की गांठ निकाल कर उसे जीवनदान दिया। लड़की सांस लेने में परेशानी, पेट दर्द और अन्य दिक्कतों से जूझ रही थी।

इंदौर : इंदौर में चिकित्सकों ने कमाल किया है। यहां जटिल सर्जरी के जरिये 15 वर्षीय लड़की के अंडाशय से लगभग आठ किलोग्राम वजनी गांठ निकालकर उसे नया जीवन दिया है। शासकीय महाराजा तुकोजीराव चिकित्सालय (एमटीएच) की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया कि 15 वर्षीय लड़की सांस लेने में परेशानी, पेट दर्द और अन्य दिक्कतों की शिकायत कर रही थी और जांच के दौरान उसके अंडाशय में गांठ का पता चला।

Doctor Operates ovary lump in Indore

(सांकेतिक फोटो)

भारी-भरकम गांठ देखकर हैरान

उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान हम अंडाशय की भारी-भरकम गांठ देखकर हैरान रह गए। गांठ को बाहर निकालकर तौले जाने पर इसका वजन लगभग आठ किलोग्राम निकला। यादव ने बताया कि तीन घंटे चली जटिल सर्जरी से पहले लड़की का वजन 39 किलोग्राम था जिसमें करीब आठ किलोग्राम की गांठ का भार शामिल है। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद लड़की की हालत एकदम ठीक है। अगर भारी-भरकम गांठ नहीं निकाली जाती, तो मरीज की जान को खतरा हो सकता था।

End of Feed