Madhaya Pradesh: ग्वालियर में सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 01:02 PM IST

Gwalior Sarpanch Murder Case: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बनेहरी गांव के सरपंच विक्रम रावत की उनके ही गांव के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इस रंजिश को अंजाम देने के लिए बाइक सवार आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने सरंपच को गोली मार दी, जिससे विक्रम रावत की मौके पर ही मौत हो गई।

Gwalior Sarpanch Murder Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े एक सरपंच की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने सरपंच पर लगातार फायरिंग कर सरपंच की हत्या कर दी। सरपंच की हत्या के बाद आसपास के पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि दिनदहाड़े हत्या कर फरार भी हो गए। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Madhaya Pradesh: ग्वालियर में सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Madhaya Pradesh: ग्वालियर में सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)

मौके से सभी बदमाश फरार

दरअसल, मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बनेहरी गांव के सरपंच विक्रम रावत की उनके ही गांव के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इस रंजिश को अंजाम देने के लिए बाइक सवार आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने सरंपच को गोली मार दी, जिससे विक्रम रावत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। हत्या के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

End of Feed