मध्य प्रदेश में तरक्की के द्वार खोलेगा विदेशी निवेश, 'युवा उद्यम-युवा रोजागर' पर CM मोहन का फोकस

मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाएं बढ़ाने के लिए सीएम मोहन यादव विदेश दौरे पर जाएंगे। सीएम का प्रयास है कि प्रदेश के उद्योगपति भी अपनी गतिविधियों को विस्तार दें और प्रदेश के युवा अपने उद्यम आरंभ करें, राज्य सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में आयोजित "रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव"
  • इन्वेस्टर समिट से बेहतर परिणाम आने की उम्मीद
  • निवेश के लिए विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम मोहन

भोपाल: मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए कोशिशों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि उनकी सरकार निवेशकों के भरोसे पर खरा उतरेगी। साथ ही विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए वो विदेश का दौरा भी करेंगे। ग्वालियर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, इस इन्वेस्टर समिट में अब तक हुए सभी इन्वेस्टर समिट से बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है। क्षेत्रीय स्तर पर औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न भागों में की जा रही इन्वेस्टर समिट के परिणाम प्रोत्साहित करने वाले हैं। उद्योग समूहों और निवेशकों ने मध्य प्रदेश सरकार पर भरोसा जताया है। राज्य सरकार उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

investment in Madhya Pradesh

ग्वालियर में आयोजित "रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव"

युवा अपने उद्यम आरंभ करें-मोहन यादव

उन्होंने कहा, इन्वेस्टर समिट प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के उद्योगपति भी अपनी गतिविधियों को विस्तार दें और प्रदेश के युवा अपने उद्यम आरंभ करें, राज्य सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर है। समिट जीडीपी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। समिट में शिक्षा, एमएसएमई ,भारी उद्योग और कृषि अभियांत्रिकी सहित सभी सेक्टर को शामिल किया गया है। राज्य सरकार ने उद्योग और उद्यमशीलता में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया है, इसके अंतर्गत गतिविधियां जारी है।

End of Feed