आस्था स्थलों के पास शराबबंदी, MP के 19 पवित्र स्थानों पर 1 अप्रैल से शराब बिक्री पर रोक

Liquor Ban in MP: मध्य प्रदेश में कल यानी 1 अप्रैल से 19 पवित्र स्थानों पर पूर्ण शराबबंदी होने वाली है। इन जगहों पर कल से शराब की दुकाने और बार को बंद कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा सीएम मोहन यादव ने पिछले दिनों की थी। 24 जनवरी को लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में हुई कैबिनेट में सीएम की इस घोषणा को मंजूरी मिली थी।

Liquor Ban in MP: मध्य प्रदेश के 19 पवित्र स्थानों के लिए मंगलवार ऐतिहासिक दिन रहने वाला है। यहां पर एक अप्रैल से शराबबंदी होने जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले दिनों इस बात की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों एवं ग्राम पंचायतों में की गई शराबबंदी की घोषणा पर एक अप्रैल 2025 से अमल शुरू हो जाएगा।

Liquor Ban

सांकेतिक फोटो

इन स्थानों पर बंद होंगी शराब दुकानें

मुख्यमंत्री की इस घोषणा को 24 जनवरी को लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में हुई कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। निर्णय के अनुसार उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मण्डला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक की संपूर्ण नगरीय सीमा में एवं सलकनपुर, कुण्डलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द और लिंगा की ग्राम पंचायत सीमा में समस्त मदिरा दुकानों एवं बार को बंद किया जाएगा। प्रदेश के इन 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को पूर्णतः पवित्र घोषित करते हुए एक अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी कर दी गई है।

End of Feed