महाकाल की शरण में कमलनाथ, 'सरकार बनने के बाद यहीं करेंगे पहली कैबिनेट मीटिंग'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2023, 09:27 PM IST

Kamal Nath in Ujjain Mahakal Mandir: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ उज्जैन के महाकाल की शरण में पहुंचे। उन्होंने महाकाल को अर्जी लगाई और ये वादा किया कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक महाकाल लोक में होगी। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धर्म पर उन्होंने कॉपीराइट कर रखा है क्या?

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल दर्शन करने पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने महाकाल को अर्जी लगते हुए कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट सरकार की जननी पार्टी से मुक्त कराएं, महाकाल के आशीर्वाद से 50% कमीशन का अंत हो। उन्होंने महाकाल के चरणों में अर्जी रखी और महाकाल से प्रार्थना की है कि मध्यप्रदेश को पटरी पर लाएं। उन्होंने दावा किया कि आज घोटाले का खुलासा हो रहा है। लोग भ्रष्टाचार के शिकार हो रहे हैं, अब सहन नहीं कर सकते हैं। भ्रष्टाचार के एक व्यवस्था बनाई हुई है, भ्रष्टाचार मामले में महाकाल को भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि हर चीज में भ्रष्टाचार है, ये सरकार 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार है।

Kamal Nath

कमलनाथ ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा की।

कमलनाथ ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा की

उज्जैन के महाकाल पहुंचे कमलनाथ ने महाकाल के मंदिर में पूजा किया। उनके साथ तराना विधायक महेश परमार, रामलाल मालवीय, दिलीप गुर्जर, मुरली मोरवाल और शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया, कमल पटेल मौजूद रहे। हैलीपेड पर विवेक यादव ने उनका स्वागत किया। वहीं चेतन यादव ने मंदिर से पहले सैकड़ों समर्थकों के साथ कमलनाथ की अगवानी की। मंदिर में कमलनाथ ने नदी हाल में भगवान शिव का ध्यान किया और पूजा अर्चना करने के बाद सभामंडपम में महाकाल सवारी की पूजा की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा कर निर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गुरु से मुलाकात की।

End of Feed