MP: छतरपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, पेड़ से बंधे मिले युवक-युवती के अधजले शव, इलाके में दहशत का माहौल

MP: छतरपुर के लवकुश नगर में पेड़ से एक युवक और युवती के अधजले शव मिले हैं। रूह कंपा देने वाले इस दृश्य को देख पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

MP: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पेड़ से एक युवक और युवती के अधजले शव बंधे मिले। शवों की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पेड़ पर बंधे दो शव बरामद किए और उन्हें पोस्टमार्टम से लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि ये मामला छतरपुर के लवकुश नगर का है। लवकुश नगर एसडीपीओ समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

police

छतरपुर में दिल दहलाने वाली वारदात

प्रथम दृश्यता के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक-युवती के हाथों को जंजीरों से बांधकर उन्हें पेड़ से बांधा और बाद में उन्हें जला दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed