निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार MP, लंदन में 'फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव

लंदन में 'फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरीन उन्होंने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि फरवरी 2025 में भोपाल में पहली बार ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट हो रही है। आप सभी को निमंत्रण दे रहा हूं, आइये मध्यप्रदेश में निवेश कीजिए। विकास के मामले में मध्यप्रदेश ने विकास के सारे दरवाजे खोले हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी यूके यात्रा के दौरान लंदन में एनआरआई समूह 'फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश' की से आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव का लंदन (यूके) में रॉयल नेशनल होटल में आयोजित प्रवासी समुदाय और 'फ्रेंड्स ऑफ एमपी' के सदस्यों से संवाद कार्यक्रम में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान लंटन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल समेत भारतीय प्रवासी शामिल रहे।

Friends of MP program in London

(फाइल फोटो)

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी किए गए याद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में आए सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत बदलते दौर का भारत है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन उनका काम करने का तरीका अपने आप में अलग है। उन्होंने कहा कि यह बात और भी गौरवांवित करती है की जब अन्य देशों के द्वारा यह सुना जाए कि दुनिया में कोई नेता है तो नरेंद्र मोदी है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। लोकतंत्र के इस पावन मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, उन्हीं के पद चिन्हों पर पूरा देश तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया।

End of Feed