सिवनी में विकास पर्व में शामिल हुए CM चौहान, बोले-जनता की जिंदगी बदलना उनका मकसद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 03:59 PM IST

Madhya Pradesh News : सीएम चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं को आजीविका मिशन में विभिन्न व्यवसाय से जोड़कर स्व-सहायता समूहों को आत्म-निर्भर बनाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है हर बहन की मासिक आय कम से कम 10 हजार रूपये हो, हर दीदी लखपति दीदी बने।

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता की जिंदगी बदलना और प्रदेश का विकास हमारी सरकार का मकसद है। प्रदेश में विकास पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन के साथ ही जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। दीन-दुखियों का दुख दूर करना उनका उद्देश्य है। सीएम शिवराज ने कहा कि 'आज जन-दर्शन के दौरान मुझे एक बुजुर्ग अम्मा मिली, जिनका मकान टूट गया था। मैंने तुरंत उनको मकान बनाने के लिये स्वेच्छानुदान से ढाई लाख रुपये स्वीकृत किये। मुख्यमंत्री ने ये बातें बुधवार को सिवनी जिले में विकास पर्व में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 287 करोड़ 48 लाख 39 हजार के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया।

CM Chauhan

सीएण ने कहा कि सिवनी नगर को नगर निगम बनाया जायेगा।

लाड़ली बहनों को मिलेगी बढ़ी हुई राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर परिवार की खुशहाली के लिये कार्य किये जा रहे हैं। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 1000 रूपये की सहायता दी जा रही है, जिसे बढ़ा कर आगामी समय में 3000 तक किया जायेगा। वहीं गरीब किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि में प्रतिवर्ष केन्द्र द्वारा दिये जाने वाली 6000 रूपये की राशि के साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी 6000 रूपये दिये जाते हैं। वृद्धावस्था पेंशन की राशि को भी बढ़ा कर प्रतिमाह 1000 रूपये कर दिया गया है। गरीब परिवारों को नि:शुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना में अच्छे इलाज की व्यवस्था की गई है।

End of Feed