डॉ. मोहन यादव के मुरीद हुए जापानी, आज कई बैठकों में हिस्सा लेंगे MP के CM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा का आज चौथा दिन है। आज जब उन्होंने टोक्यो में अपने होटल से चेक-आउट किया तो स्टाफ ने खास अंदाज में उन्हें विदायी दी। मुख्यमंत्री आज गवर्मेंट टू गवर्मेंट और बिजनेस टू बिजनेस बैठकों में हिस्सा लेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी जापान यात्रा के दौरान यहां के लोगों के दिलों में जगह बना ली है। उनके सरल-सहज-आकर्षक व्यक्तित्व ने लोगों को खूब आकर्षित किया। जापान की यात्रा के चौथे दिन यानी आज शुक्रवार 31 जनवरी को जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव इम्पीरियल होटल से चेक-आउट कर रहे थे, तब होटल के पूरे मैनेजमेंट-स्टाफ ने उन्हें अनोखी विदायी दी। मैनेजमेंट और स्टाफ ने सीएम डॉ. यादव की रवानगी के मौके पर बड़ी देर तक तालियां बजाईं, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। डॉ. यादव का काफिला वहां से रवाना होने तक लोग वहीं खड़े रहे। लोग जापानी अंदाज और भाषा में उन्हें विदाई दे रहे थे।

Mohan Yadav Greets.

मुख्यमंत्री मोहन यादव

इम्पीरियल होटल मैनेजमेंट ने कहा डॉ. मोहन यादव जैसे सरल व्यक्तित्व कभी-कभी ही यहां ठहरने आते हैं। उनके साथ इतने दिन बिताकर कभी ये नहीं लगा कि हम किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। उन्होंने उन्हें कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि वे वीआईपी हैं। हमने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं। यह तस्वीरें हम हमेशा अपने पास रखेंगे।

End of Feed