भोपाल: ये हैं फर्जी व्यूज वाले नटवरलाल, रेलवे में भर्ती के नाम से कमा रहे थे डॉलर, ऐसे आए पकड़ में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 12:56 PM IST

Bhopal: आरपीएफ में कांस्टेबल के 19 हजार 800 पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ऑनलाइन वसूली कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया है कि, आरोपियों ने अपनी फेक वेबसाइट भी बना रखी थी। वेबसाइट पर बेरोजगार युवा क्लिक करते थे तो उनके व्यूज बढ़ने के चलते इसके बदले में इन्हें डॉलर्स मिलते थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी फेक वेबसाइट पर रेलवे में भर्ती का विज्ञापन देते थे
  • बेरोजगार युवाओं के क्लिक करने पर व्यूज बढ़ते थे
  • बीते चार साल से ये ठग युवाओं को गुमराह कर रहे थे

Bhopal: रेलवे में भर्ती के नाम पर विज्ञापन के जरिए डॉलर कमाने वाले दो युवकों को सीआईबी की टीम ने दबोचा है। दोनों ठग बीते चार साल से सोशल मीडिया में ग्रुपों के जरिए फेक विज्ञापन के लिंक शेयर करते थे। सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो और आरपीएफ की टीम ने लगातार इनके द्वारा साइबर ठगी की मिल रही शिकायतों के बाद कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बिहार के गया से अरेस्ट किया है।

Bhopal News

रेलवे में भर्ती के नाम पर फेक व्यूज का धंधा, 2 अरेस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आरोपियों से पूछताछ के बाद में सामने आई जानकारी से खुद अधिकारी दंग रह गए। हाल ही में आरोपियों ने आरपीएफ में कांस्टेबल के 19 हजार 800 पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ऑनलाइन वसूली कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया है कि, आरोपियों ने अपनी फेक वेबसाइट भी बना रखी थी। बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा भर्ती का लिंक होने के कारण इस पर क्लिक करते थे। जिससे इनकी वेबसाइट पर व्यूज बढ़ते थे।

End of Feed