रीवा में ईद के दिन दर्दनाक हादसा, हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत

रीवा में ​​सोमवार को गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरियार मोड़ पर हाइवा ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 4 युवकों की मौत हो गई। ईद के दिन छुट्टी पर ये सभी गुढ़ के पास बने टनल में घूमने गए थे। यहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

Rewa Accident: रीवा में सोमवार को हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 4 युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों के तीन मुस्लिम समुदाय के युवक शामिल हैं। ये सभी लोग ईद के दिन घूमने गए थे। वापसी में इनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह दर्दनाक हादसा ईद के दिन गुढ़ थाना क्षेत्र में चौरियार मोड़ पर हुआ। आज छुट्टी के चलते 8-10 युवक बाइक पर सवार होकर रीवा सीधी मार्ग में गुढ़ के पास बने टनल में घूमने गए थे। यहां घूमने के बाद वापस लौटते समय कुछ युवक रास्ते में रुक गए। लेकिन चार युवक एक बाइक पर सवार होकर रीवा की ओर वापस आ रहे थे। इसी दौरान गुढ़ मार्ग के चौरियार मोड़ में उनकी बाइक को हाइवा ने टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।

End of Feed