कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर काम कर रहे एक कर्मचारी की हत्या कर दी गई। यह घटना बेंगलुरु केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
घटनास्थल की तस्वीर।
आरोपी ने क्यों की हत्या?
जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर यह घटना घटी। शाम करीब साढ़े छह बजे हमलावर ने कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का मृतक के साथ अफेयर चल रहा था, जिस वजह से उसने इसे अंजाम दिया। मृतक एक ट्रॉली ऑपरेटर बताया जा रहा है।
