Badaun Double Murder: बच्चों के पिता ने बाइक को आग लगाकर की आत्मदाह की कोशिश, हत्या की वजह सामने न आने से आहत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2024, 02:52 PM IST

Badaun Double Murder: बदायूं के दोहरे हत्याकांड का खुलासा न होने से नाराज पिता ने अपनी बाइक में आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसवालों ने उसे ऐसा करने से रोका।

Badaun Double Murder: बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित बाबा कॉलोनी में गत 19 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड में मारे गए बच्चों के पिता ने कथित रूप से वारदात के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाने से क्षुब्ध होकर रविवार को अपनी मोटरसाइकिल में आग लगा दी और आत्मदाह की कोशिश की। वारदात के छह दिन बाद भी हत्या की वजह का ख़ुलासा न होने से पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से नाराज है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले मंगलवार को मारे गए बच्चों के पिता विनोद ने अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी और खुद को भी आग लगाने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया।

Badaun muder

बच्चों के पिता ने जलाई बाइक (फोटो साभार - ट्विटर)

बच्चों की दादी ने बताई अपनी आशंका

विनोद की मां मुन्नी देवी ने बताया कि घटना को छह दिन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दूसरे आरोपी जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ भी की है मगर अभी तक हत्या की वजह नहीं बता सकी है। उन्होंने कहा कि इससे यह आशंका होती है कि पुलिस प्रशासन कुछ छुपा रहा है जिसे लेकर विनोद बहुत परेशान है। मुन्नी देवी ने बताया कि लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं जिससे तंग आकर विनोद ने अपनी मोटरसाइकिल में आग लगा दी और खुद भी जान देने की कोशिश की है।

End of Feed