अटारी बॉर्डर से 584 KG हेरोइन तस्करी मामला, ED ने 18 आरोपियों के खिलाफ PMLA कोर्ट में चार्जशीट की दाखिल

ED की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ड्रग्स की खेप को वैध व्यापार दिखाने के लिए तस्कर हवाला नेटवर्क के जरिए पैसा भारत भेजते थे। भारत में मौजूद उनका सहयोगी यह पैसा स्थानीय हवाला ऑपरेटर से लेकर अपने बैंक खातों में जमा करता था।

पंजाब के अटारी चेक पोस्ट पर पकड़ी गई भारी मात्रा में हेरोइन तस्करी के मामले में EDने बड़ी कार्रवाई की है। ED के जालंधर जोनल ऑफिस ने इस मामले में 23 मार्च 2026 को मोहाली की विशेष PMLA अदालत में प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) दाखिल की है। इस मामले में 18 लोगों और संस्थाओं को आरोपी बनाया गया है, जिनमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नागरिक भी शामिल हैं। ED की जांच के मुताबिक, यह मामला 584 किलो हेरोइन और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है, जिसे अटारी लैंड कस्टम स्टेशन, अमृतसर पर पकड़ा गया था।

ed.

(फोटो-ट्विटर)

पाकिस्तान से गुलाबी सेंधा नमक की बोरियों में छिपाकर भेजी गई थी ड्रग्स

जांच में सामने आया है कि करीब 890 किलो हेरोइन और 52 किलो अन्य नशीले पदार्थ पाकिस्तान से भारत भेजे गए थे। तस्करों ने इन ड्रग्स को हल्के गुलाबी रंग के सेंधा नमक (रॉक सॉल्ट) की बोरियों में छिपाकर भारत भेजा था, ताकि शक न हो। ED के अनुसार इस पूरे नेटवर्क को पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे तस्कर साहिल, शोएब नूर और आमिर नूर संचालित कर रहे थे। उन्होंने जिन बोरियों में ड्रग्स छिपाई थी, उन पर क्रॉस का निशान या खास नंबर लगाए गए थे, ताकि भारत पहुंचने पर उन्हें आसानी से पहचाना जा सके।

End of Feed