Army Officer Assault Case : ब्रिगेडियर और बेटे के साथ मारपीट मामले में 2 गिरफ्तार, आरोपी निकला इस कंपनी का डायरेक्टर

दिल्ली पुलिस ने वसंत एन्क्लेव इलाके में सार्वजनिक रूप से शराब पीने से मना करने पर कार सवारों द्वारा सेना के एक ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर हमला करने के आरोप में विमानन कंपनी के निदेशक व ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली : वसंत विहार इलाके में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी (ब्रिगेडियर) और उनके बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 11 अप्रैल को वसंत एन्क्लेव इलाके में हुई थी, जहां शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल मर्सिडीज कार की पहचान होने के बाद कार्रवाई तेज की गई और उसमें सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

Army Officer Assault Case

ब्रिगेडियर से मारपीट मामले में 2 गिरफ्तार (फोटो-@ANI)

ये हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतेंद्र उर्फ सोनू (49 वर्ष) निवासी मेहरम नगर, नई दिल्ली, और संजय शर्मा (56 वर्ष) निवासी मेहरम नगर के रूप में हुई है। सतेंद्र ‘चौधरी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी में डायरेक्टर बताया जा रहा है, जो चार्टर्ड और कार्गो उड़ान सेवाओं के साथ-साथ विमानों और उनके पुर्जों के कारोबार से जुड़ी है, जबकि संजय शर्मा मेहरम नगर स्थित ‘पंडित जी ढाबा’ का संचालन करता है।

End of Feed