अमृतसर में नशा तस्करी पर बड़ा वार; सीमा पार ड्रग्स और हथियार सप्लाई का नेटवर्क बेनकाब, 10 गिरफ्तार

पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार तस्करी से जुड़े दो संगठित गिरोहों का भंडाफोड़ कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी मात्रा में हेरोइन, हथियार और कारतूस की बरामदगी के साथ पुलिस ने पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है।

Amritsar News: पंजाब पुलिस द्वारा नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ और गैरकानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले दो संगठित गिरोहों का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Amritsar Police Bust Two Cross-Border Drug & Arms Smuggling Modules (Symbolic Photo)

अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स और हथियार तस्करी के दो मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ (सांकेतिक फोटो)

आरोपियों के कब्जे से 5.438 किलोग्राम हेरोइन, तीन आधुनिक पिस्तौल (एक ग्लॉक 9एमएम, एक जिगाना 9एमएम और एक .32 बोर), 34 जिंदा कारतूस और 4,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। वहां से हेरोइन और अवैध हथियार भारत भेजे जाते थे, जिन्हें यहां एक सुनियोजित नेटवर्क के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था।

End of Feed