अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निकाला 1150 स्टेशनों का टेंडर, जानें पूरी डिटेल्स

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इससे न केवल रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है बल्कि आस-पास के इलाकों के साथ स्टेशन की खाली पड़ी जमीन का भी विकास किया जा रहा है। इसे लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई शहरों और जिलों के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इस योजना के तहत छोटे-बड़े मिलाकर करीब 1308 रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस योजना के तहत रेलवे स्टेशनों की स्थिति में सुधार के साथ यात्रियों को भी कई सुविधाएं मिलेगी। रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए किया जा रहा है, इसके साथ ही इससे रोजगार के भी अवसर पैदा हो रहे हैं।

Amrit Bharat Station Scheme Tender issued for 1150 railway stations

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प

इतने स्टेशनों के पुननिर्माण का टेंडर निकला

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 1150 रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण का टेंडर निकाला जा चुका है। वहीं कई स्टेशनों के कायाकल्प की प्रक्रिया अभी बाकी है। इस बीच आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मार्च तक में इस योजना के तहत लगभग 500 स्टेशनों के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया गया है।

End of Feed