जानें Ambala Shamli Expressway की प्रोग्रेस क्या है? कब तक काम पूरा होने की है उम्मीद?

Ambala Shamli Expressway के तीनों पैकेज पहली और दूसरी डेडलाइन को पार कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का 68 फीसद और हरियाणा के दोनों पैकेजेस में 81-82% काम पूरा है। जल्द पूरा होने की उम्मीद कम ही है।

Ambala Shamli Expressway: देश में एक के बाद एक सड़क परियोजनाएं लगातार बन रही हैं और तैयार हो रही हैं। उत्तर प्रदेश को हरियाणा से जोड़ने वाली ऐसी ही एक परियोजना का नाम अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे है। यह परियोजना लगभग 122 किमी लंबी है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली को हरियाणा के छावनी शहर अंबाला से जोड़ती है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से दोनों क्षेत्रों के लोगों को बहुत ही जरूरी कनेक्टिविटी मिल जाती, लेकिन इस एक्सप्रेसवे को लेकर इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चलिए जानते हैं अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे की ताजा अपडेट, अब तक कितना काम हुआ और कब तक आप इस पर फर्राटा मार पाएंगे -

Ambala Shamli Expressway Latest Update

अंबाला शामली एक्सप्रेसवे की प्रोग्रेस रिपोर्ट

6 लेन का बनाया जा रहा एक्सप्रेसवे

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा को जोड़ने वाले इस 6-लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को तीन सिविल पैकेजेस में बनाया जा रहा है। जिनमें से सबसे बड़ा 45.5 किलोमीटर का पैकेज उत्तर प्रदेश में बनाया जा रहा है। इसका दूसरा पैकेज करीब 38.5 किमी का है जो पूरी तरह से हरियाणा में है। इसके अलावा तीसरे पैकेज की लंबाई लगभग 37.39 किमी है, जो हरियाणा है, हालांकि, इसका छोटा सा हिस्सा पंजाब में भी आता है।

End of Feed