लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को लेकर अखिलेश ने BJP को घेरा, बोले- उद्घाटन से पहले ही धंसी 4,700 करोड़ की परियोजना

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि करीब 4,700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एक्सप्रेसवे उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया।

Akhilesh Yadav: राम मंदिर चंदा विवाद के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन से पहले ही धंस गया। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "एक्सप्रेसवे इसलिए बनाए जाते हैं कि लोग बेफिक्र होकर तेजी से सफर कर सकें, न कि पूरे रास्ते भगवान का नाम जपते रहें।"

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

उद्घाटन से पहले ही धंसा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि, "एक्सप्रेसवे इसलिए बनते हैं कि लोग तेजी से बेफिक्र होकर चलें, इसलिए नहीं कि लोग रस्ते भर ऊपरवाले का नाम जपें। भाजपा सरकार में 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन से पहले ही धंस गया, उधर महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के दौरान 6,700 करोड़ रुपये की लागत से बना मिसिंग लिंक बदहाल हो गया जिससे वह भाजपा सरकार और भ्रष्टाचारियों के कनेक्टिंग लिंक के रूप में पूरी दुनिया में बदनाम हो गया।"

End of Feed