पालतू जानवरों को मिलेगी सम्मानजनक विदाई, अहमदाबाद में कुत्तों के लिए बना CNG श्मशान घाट

अहमदाबाद नगर निगम ने बहरामपुरा इलाके में पालतू कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए सीएनजी आधारित श्मशान घाट शुरू किया है। यह सुविधा मुफ्त है और इसे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। पालतू जानवर के मालिकों ने इस पहल का स्वागत किया है। इसकी सफलता के बाद नगर निगम अन्य जगहों पर भी ऐसी सुविधाएं शुरू करेगा।

अहमदाबाद में पालतू कुत्तों के लिए संवेदनशीलता दिखाते हुए एक खास पहल शुरू की गई है। नगर निगम ने कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए सीएनजी आधारित श्मशान घाट की शुरुआत की है। इस सुविधा का मकसद पालतू जानवरों को सम्मानजनक विदाई देना है। शहर के कई पालतू जानवरों के मालिकों ने इस पहल का स्वागत किया है।

Ahmedabad dog crematorium

पालतू कुत्तों के लिए शुरू हुआ खास श्मशान घाट

कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए नई व्यवस्था

इस प्रोजेक्ट को करीब तीन महीने पहले प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया था। शुरुआती चरण में सफलता के बाद अब इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। यह श्मशान घाट बहरामपुरा इलाके में बनाया गया है। इसे तैयार करने में करीब 30 लाख रुपये की लागत आई है। नगर निगम के पकड़े गए, नसबंदी किए गए और छोड़े गए कुत्तों के विभाग ने इसे विकसित किया है।

End of Feed