Devi Mandir in Agra: आगरा में नौ देवियों के मंदिर, दर्शनमात्र से भक्तों की हर मुराद होती है पूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2023, 07:40 AM IST

Famous Durga Mandir in Agra: आगरा शहर की हर दिशा में विराजमान है मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप में देवी मंदिर। यहां नवरात्रों में नौ दिन लगातार भक्त दर्शन के लिए आते रहते हैं और अपनी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

Durga Mandir in Agra: ताज नगरी (आगरा) में ऐसे देवी के स्थान हैं, जिनके दर्शन करने मात्र से ही इंसान की प्रत्येक मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आगरा शहर की चारों दिशाओं में नौ देवियों के मंदिर हैं, जहां नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आने वाले नवरात्र जो 22 मार्च 2023 से शुरू होने जा रहे है और 30 मार्च 2023 तक चलने वाले हैं आप भी इन नवरात्र जरूर करें माता के इन प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन। आज हम अपने लेख में आपको बताने जा रहे हैं आगरा के कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध देवी मंदिरों के बारे में जहां जाकर आपको दर्शन जरूर करना चाहिए।

Devi Mandir in Agra: आगरा में नौ देवियों के मंदिर, दर्शनमात्र से भक्तों की हर मुराद होती है पूरी

चामुंडा देवी मंदिर—

आगरा शहर के राजा की मंडी में स्थित है ‘मां चामुंडा देवी मंदिर’ जहां ऐसे तो साल भर ही भक्त दर्शन के लिए आते रहते हैं लेकिन नवरात्र के पावन अवसर पर इस मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। मंदिर के महंत बताते हैं कि नवरात्र में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ जाती है और 5 पहर मंदिर में मैया की आरती होती है।

End of Feed