आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में फंसकर 300 मीटर तक घिसटते रहे युवक

आगरा के छत्ता इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात करीब 11 बजे वाटरवर्क्स चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सहित दोनों युवक ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गए और करीब 300 मीटर तक सड़क पर घिसटते रहे।

Agra News: आगरा के छत्ता इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो युवक ट्रक से टक्कर लगने के बाद अपने वाहन सहित उसमें फंसकर करीब 300 मीटर तक घिसटते रहे। कुछ राहगीरों ने ट्रक को जबरन रुकवाकर दोनों नौजवानों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Accident image

सांकेतिक फोटो।

घटना का वीडियो वायरल

घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक ट्रक के अगले हिस्से में अपनी मोटरसाइकिल सहित फंसे दो युवक पास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांग रहे हैं।

End of Feed