ताज महल में 7 दिन तक मुफ्त एंट्री का मौका, तारीख नोट कर लें; बैग पैक करना शुरू करें

दुनिया की सबसे खूबसूरत बिल्डिंगों में से एक और प्यार की निशानी ताज महल को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को टिकट लेकर अंदर जाना होता है। लेकिन आपके पास अवसर है कि आप एक हफ्ते तक बिना टिकट लिए करीब से ताज का दीदार कर सकते हैं। यही नहीं आगरा की अन्य ऐतिहासिक धरोहरों में भी एंट्री मुफ्त मिलेगी।

ताज महल को दुनिया की सबसे खूबसूरत बिल्डिंगों में से एक माना जाता है। इसे प्यार की निशानी कहा जाता है और दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। इस खूबसूरत इमारत को देखने के लिए जाना चाहते हैं तो हर भारतीय को 50 रुपये का टिकट लेना होता है। हालांकि, 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त है। मुफ्त एंट्री की बात है तो यह आपके लिए भी मुफ्त होने जा रही है। जी हां, आपने सही पढ़ा... पूरे एक हफ्ते के लिए ताज महल ही नहीं आगरा की सभी ऐतिहासिक धरोहरों में आप बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं। चलिए जानते हैं -

Tajmahan Free Entry

ताजमहल में एक हफ्ते मुफ्त एंट्री

फ्री एंट्री क्यों?

विश्व विरासत सप्ताह यानी World Heritage Week के अवसर पर ताज महल और अन्य ऐतिहासिक धरोहरों में आपको मुफ्त एंट्री मिलने वाली है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी Archaeological Survey of India (ASI) आगरा में जिन भी ऐतिहासिक धरोहरों की देखरेख करता है, उनमें वर्ल्ड हेरिटेज वीक के दौरान पर्यटों के लिए एंट्री फ्री रहेगी। हालांकि, ताज महल के मेन डोम तक जाने के लिए 200 रुपये का जो टिकट लगता है, वह पहले की तरह ही लगेगा।

End of Feed