हम पांच बार के विधायक हैं, नीचे बैठें क्या? सरकारी कार्यक्रम में मंच पर सीट नहीं मिलने पर भड़के BJP विधायक

केंद्र और राज्य के पंचायती राज विभाग द्वारा सोमवार को आगरा के एक होटल में ईज ऑफ लिविंग कार्यक्रम से संबंधित पंचायत सम्मेलन शुरू होने वाला था। यहीं पर ये पूरा हंगामा शुरू हुआ।

BJP MLAs Angry Over Seat: आगरा में पंचायती राज विभाग के पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक मंच पर कुर्सी न मिलने के कारण भड़क गए और उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। केंद्र और राज्य के पंचायती राज विभाग द्वारा सोमवार को आगरा के एक होटल में ईज ऑफ लिविंग कार्यक्रम से संबंधित पंचायत सम्मेलन शुरू होने वाला था। इसी बीच फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबू लाल और फतेहाबाद से पार्टी विधायक छोटे लाल वर्मा मंच पर कुर्सी नहीं मिलने पर नाराज हो गए।

BJP MLA

बीजेपी विधायक बिगड़े

विधायक चौधरी बाबू लाल और छोटे लाल वर्मा बिगड़े

मामला तब शुरू हुआ जब आगरा जिले की बाह सीट से भाजपा की विधायक रानी पक्षालिका सिंह को मंच पर बैठने के लिए कुर्सी दी गई। यह देखकर विधायक चौधरी बाबू लाल और छोटे लाल वर्मा ने खुद को मंच पर आमंत्रित नहीं किये जाने का विरोध किया। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। विधायक बाबू लाल ने अधिकारियों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, ये कौन सा तरीका है इन अधिकारियों का?

End of Feed