आगरा में बड़ा हादसा, यमुना में नहाने गई 6 लड़कियों के डूबने से मचा कोहराम; सभी की मौत

उत्तर प्रदेश में आगरा के सिकंदरा इलाके में 6 लड़कियों के यमुना में डूबने से कोहराम मच गया। यह सभी युवतियां यमुना नदी में नहाने गई थीं। बताया जा रहा है कि 6 में से 4 लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। वहीं दो को नदी से निकाल लिया गया था, लेकिन अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतक लड़कियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा की घोषणा की गई है।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आज यानी मंगलवार 3 जून को बड़ा हादसा हो गया। यमुना में नहाने गई 6 लड़कियां डूब गईं। इस घटना में 4 किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लड़कियों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक किशोरियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

Agra-Girls-Drowned

यमुना में नहाने गईं 6 लड़कियां डूबीं

मामला यहां के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला नाथू गांव के पास का बताया जा रहा है। सभी किशोरियां बायपुर गांव के पास यमुना नदी में नहाने गई थीं, जहां वे डूब गईं। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। गांव के एक निवासी बताया कि वह दोस्तों के साथ नदी पर गया था, जहां उसने 6 लड़कियों को डूबते हुए देखा। उसने बताया कि वे हमसे थोड़ा आगे नहा रही थीं, लेकिन अचानक सभी डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए मैं नदी में कूद गया लेकिन पानी बहुत गहरा था। जिसके बाद उसने शोर मचाकर गांव वालों को सूचना दी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

End of Feed