Agra Crime News: पति की हत्या...5 साल काटी जेल की हवा; बाहर आते ही महिला ने प्रेमी के साथ...

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल से रिहा होने के बाद बहु सीधे अपने ससुर से मिली और दोनों के बीच नोकझोंक हुई और बहू ने ससुर की हत्या करवा दी।

आगरा : ताजनगरी में एक महिला ने अपने पति की हत्या के बाद अपने ससुर की भी हत्या कर दी। बबली नाम की इस महिला ने पहले अपने पति हरिओम की हत्या की थी, जिसके लिए उसे सवा पांच साल की सजा हुई थी। जेल में बबली की मुलाकात प्रेम सिंह से हुई, और दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। बबली की जमानत प्रेम सिंह ने करवाई, और जेल से बाहर आने के बाद वह उसके साथ रहने लगी। बबली के ससुर राजवीर ने उनके रिश्ते का विरोध किया, जिसके चलते बबली और प्रेम सिंह ने राजवीर की हत्या की योजना बनाई।

Crime News

(फोटो - Istock)

बबली ने राजवीर को बहाने से बादशाह महल के पास बुलाया, जहां प्रेम सिंह और बबली ने मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बाजरे के खेत में फेंक दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर उन्होंने जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए। इस दौरान, एक मुठभेड़ में प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें उसे पैर में गोली लगी। प्रेम सिंह की निशानदेही पर बबली को भी गिरफ्तार किया गया। यह मामला रिश्तों के कत्ल और अपराध के जटिल ताने-बाने को उजागर करता है।

End of Feed