Agra News: लेडी दारोगा ने बस कंडक्टर पर बरपाया कहर, एक दो नहीं जड़े धड़ाधड़ इतने थप्पड़Agra News: लेडी दारोगा ने बस कंडक्टर पर बरपाया कहर, एक दो नहीं जड़े धड़ाधड़ इतने थप्पड़

Agra News: आगरा की ई-बस में कंडक्टर के साथ टिकट के किराये को लेकर हुए विवाद पर महिला दरोगा ने कंडक्टर को गालीयां दी और उसे पीटा।

Agra News: आगरा के ई-बस से महिला दरोगा की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में जो महिला दरोगा है उनकी पहचान कर ली गई है। महिला दरोगा का नाम नीतू सिंह है और वे ट्रांस यमुना थाना में तैनात है। इस वीडियो में महिला दरोगा की दबंगई देखने को मिलती है। बता दें कि ई-बस के कंडक्टर के साथ हुए एक विवाद के बाद महिला दरोगा उसे गाली देते हुए और उसकी पिटाई करते हुए नजर आई है। इस घटना को देख बस में सवार यात्रियों ने इसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उसके बाद से ही ये वीडियो काफी वायरल हो रही है।

Agra News Female Daroga Slapped Three times to Electric Bus Conductor

लेडी दारोगा ने बस कंडक्टर पर बरपाया कहर

इस घटना पर जानकारी मिलने पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने महिला दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया और जांच के आदेश दिए। बस के कंडक्टर के साथ हुई मार पिटाई के इस मामले के बाद दूसरी बसों के कंडक्टर में आक्रोश भर गया है।

End of Feed