आगरा: आगरा केंद्रीय कारागार में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का प्रदर्शन करते हुए मुसलमान कैदी जहां नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं, वहीं हिंदू बंदी रमजान के दौरान रोजे रख रहे हैं।
आगरा जेल में हिंदू-मुस्लिम ने पेश की भाईचारे की मिसाल
हिंदुओं का नौ दिन का त्योहार चैत्र नवरात्रि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हुई है और 30 मार्च को रामनवमी का त्योहार है। वहीं, रोजे शुक्रवार 24 मार्च से शुरू हुए हैं।
