Agra News: सिरफिरे शोहदे की छेड़खानी से तंग युवती ने की खुदकुशी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 6, 2023, 07:57 PM IST

आगरा में एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक की छेड़खानी से तंग आकर युवती ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी हैं।

Agra News: आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा द्वारा शोहदों की कथित छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कथित छेड़खानी से तंग आकर युवती ने 14 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी और 27 नवंबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Suicide

आगरा में मनचलों से परेशान हो युवती ने की आत्महत्या

पुलिस ने ऑडियो टेप किया बरामद

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार चल रहे दो अन्य को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने रवि चाहर, आशु व उदय ठाकुर को नामजद किया था। उन्होंने बताया कि चाहर ने पीड़िता को विवाह करने का प्रस्ताव दिया था जिसे उसने ठुकरा दिया था जिसके बाद से तीनों उसे परेशान कर रहे थे।

End of Feed