‘नीतीश के बाद निशांत मुख्यमंत्री के लिए सबसे बेहतर'; अनंत सिंह ने बता दी पसंद, बोले- दिल्ली विदेश थोड़े है

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के बाद उनके बेटे निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीतीश चुनाव नहीं लड़ते, तो वे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ी हलचल हो रही है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में सीएम पद को लेकर बयानबाजी तेज है। इस बीच, मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद उनके बेटे निशांत कुमार इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।

anant singh news

पूर्व विधायक अनंत सिंह।(फोटो सोर्स: अनंत सिंह एक्स हैंडल)

बुधवार शाम बिहार शरीफ पहुंचे अनंत सिंह अपने पुराने अंदाज में नजर आए। इस दौरान उनके समर्थक “देखो-देखो कौन आया, शेर आया” जैसे नारे लगाते दिखे, जबकि अनंत सिंह मूंछों पर ताव देते हुए नजर आए। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कई अहम राजनीतिक सवालों पर अपनी राय रखी।

End of Feed