गजब! 10 बेटियों के बाद हुआ बेटा पैदा, दिल हुआ खुश तो बेटे का नाम रखा दिलखुश

​बच्चे के पिता संजय ने बताया 2007 में उसकी शादी राजस्थान के भादरा में सुनीता से हुई। शादी के डेढ़ साल बाद उसकी बेटी हुई। ऐसे ही लगातार उसे 10 बेटी हुई। उन लड़कियों को भी मैंने भगवान का आशीर्वाद समझा।

हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले एक दंपती को 10 बेटियों के बाद बेटा पैदा हुआ है। जिले में भूना के गांव ढाणी भोजराज के रहने वाले संजय इससे पहले 10 बेटियों के पिता हैं। वह बेटे के इंतजार में 19 साल रहे और एक के बाद एक बेटियों के पिता बने। हालांकि वह बेटियों का भी बेटों के समान पालन पोषण करते रहे। अब 19 साल बाद घर में 10 बेटियों पर बेटा पैदा हुआ है। बेटा पैदा होने से उन्हें इतनी खुशी हुई कि उन्होंने बेटे का नाम ही दिलखुश रख दिया।

child

10 बेटियों के बाद पैदा हुआ लड़का। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

बड़ी बेटी 18 साल की हो चुकी है

परिवार की बड़ी बेटी 18 साल की हो चुकी है आर वह 12वीं में पढ़ रही है। परिवार ने करीब 50 किमी दूर जींद के उचाना जाकर महिला की डिलीवरी करवाई। उचाना के निजी अस्पताल के डॉक्टर नरवीर श्योराण और डॉक्टर संतोष ने इस महिला की नॉर्मल डिलीवरी करवाई और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए क्रिटिकल केस में अपने खर्च पर जींद से इमरजेंसी में खून मंगवाकर महिला को चढ़ाया। अब मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं और महिला को डिस्चार्ज कर दिया है।

End of Feed