Chhattisgarh: जगदलपुर में मालवाहक वाहन पलटने से भीषण हादसा, 6 लोगोंं की मौत और कई घायल

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मालवाहक वाहन पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Chhattisgarh Accident News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मालवाहक वाहन पलटने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह हादसा जगदलपुर के दरभा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चंदामेटा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार मालवाहक में 81 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर आई और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा।

Accident

छत्तीसगढ़ में रोड एक्सीडेंट

4 लोगों की मौके पर मौत

इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इलाज के दौरान दो लोगों की और मौत हो गई। जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 76 लोग घायल हुए हैं। घायलों का डिमरापाल हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पांच लोगों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया।

End of Feed