PM अपशब्द मामला: पटना में हाईवोल्टेज ड्रामा, कांग्रेस दफ्तर पर BJP का 'हल्ला बोल', चली लाठियां, VIDEO

पीएम मोदी के बारे मेंअभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक तरह से कांग्रेस मुख्यालय पर धावा बोल दिया। यहां उनकी पहले से मौजूद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ंत हो गई। दोनों गुट एक-दूसरे को मारने-पीटने पर उतारू हो गए। पत्थरबाजी भी हुई। झंडे लगे डंडे से दोनों पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे को चोट पहुंचाने की कोशिश की।

BJP Protest at Congress Office: दरभंगा में कांग्रेस के चुनावी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे जाने के खिलाफ शुक्रवार को पटना में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने जोरदार एवं उग्र प्रदर्शन किया। यहां हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक तरह से कांग्रेस मुख्यालय पर धावा बोल दिया। यहां उनकी पहले से मौजूद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ंत हो गई। दोनों गुट एक-दूसरे को मारने-पीटने पर उतारू हो गए। पत्थरबाजी भी हुई। झंडे लगे डंडे से दोनों पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे को चोट पहुंचाने की कोशिश की।

hamala

पटना में एक-दूसरे से भिड़े भाजपा और कांग्रेस के नेता-समर्थक। तस्वीर-PTI

महिला आयोग ने दरभंगा डीएम से रिपोर्ट मांगी

पीएम मोदी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक नारेबाजी मामले का बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने दरभंगा डीएम से रिपोर्ट मांगी है।

End of Feed