AAP नेता गोपाल राय बोले- सीएम रेखा ने भगत सिंह का किया अपमान, बुलडोजर कार्रवाई पर भी जताया विरोध

Delhi news: AAP विधायक गोपाल राय ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर शहीद भगत सिंह के अपमान का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में कई जगहों पर चल रहे डिमोलिशन ड्राइव की निंदा करते हुए मांग की कि सरकार को लोगों के घरों को तोड़ने के बजाय पुनर्वास पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी (AAP) एक बार दिल्ली सरकार पर हमलावर है। इस बार AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली की सीएम ने शहीद भगत सिंह का अपमान किया है। AAP नेता गोपाल राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीएम रेखा ने शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत को अपमानित किया है। राय ने कहा कि सदन में अपनी बात रखते हुए सीएम रेखा ने गलत जानकारी दी।

gopal (1)

AAP नेता गोपाल राय

इसको लेकर उन्होंने सीएम रेखा पर हमला बोला और कहा, 'मुख्यमंत्री को शायद इतिहास का कुछ पता ही नहीं है या फिर वह जानबूझकर शहीदों का अपमान कर रही हैं। ' उन्होंने कहा कि सीएम ने कहा कि भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ नहीं बल्कि कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

End of Feed