LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 30 अक्टूबर 2023 LIVE: अरविंद केजरीवाल को ED का नोटिस, 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया , बहादुरगढ़ में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट में मां-बेटी की मौत

Pooja KumariUpdated Oct 30, 2023, 21:45 IST

शहरों के ताज़ा समाचार, 30 अक्टूबर 2023 LIVE:  अरविंद केजरीवाल को ED का नोटिस, 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया , बहादुरगढ़ में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट में मां-बेटी की मौत
शहरों के ताज़ा समाचार, 30 अक्टूबर 2023 LIVE: अरविंद केजरीवाल को ED का नोटिस, 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया , बहादुरगढ़ में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट में मां-बेटी की मौत

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 30 अक्टूबर 2023 LIVE:राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आज ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे। आज वे विदेशी निवेश को लेकर ED के सवालों का जवाब देंगे, उत्तर प्रदेश के बदायूं में सोमवार सुबह स्कूल बस और एक वैन की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

OCT 30, 2023 21:45 IST

अरविंद केजरीवाल को फिर ED का नोटिस

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने शराब नीति मामले में नोटिस थमाते हुए 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री को सीबीआई अप्रैल महीने में पूछताछ के लिए बुला चुकी है।
OCT 30, 2023 21:23 IST

बहादुरगढ़ में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट में मां-बेटी की मौत

बहादुरगढ़ में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण मां बेटी की मौत हो गई। वहीं दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
OCT 30, 2023 21:14 IST

नोएडा की तर्ज पर एक और औद्योगिक सिटी बसाने का ऐलान

उत्तर प्रदेश के नोएडा की तहर कानपुर-झांसी के बीच एक और औद्योगिक शहर बसाने के लिए सीएम योगी ने ऐलान किया है। ये सिटी 38,000 एकड़ भूमि पर बनेगी।
OCT 30, 2023 20:04 IST

झांसी में त्रयोदशी का खाना खाने वाले 1000 लोग बीमार

उत्तर प्रदेश के झांसी में त्रयोदशी में शामिल करीब 1000 लोगों की खाना खाने से हालत बिगड़ गई है। गांव के घर-घर में चीख-पुकार मच गई। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
OCT 30, 2023 19:42 IST

रक्सौल में आशिक ने किन्नर पर चाकू से किया वार

बिहार के रक्सौल में सोमवार को एक किन्नर के आशिक ने उस चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल किन्नर को रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
OCT 30, 2023 19:38 IST

लखनऊ में घर में घुसकर युवती से गैंगरेप

लखनऊ में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। युवती के घर में लगे CCTV में पूरी घटना कैद हो गई है।
OCT 30, 2023 19:35 IST

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने किया नामांकन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ समर्थकों का बड़ा हुजूम था।
OCT 30, 2023 18:37 IST

अखिलेश की PDA यात्रा में सपा नेता की मौत

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में निकाली गई पीडीए साइकिल यात्रा में सपा नेता रवि भूषण का निधन हो गया।
OCT 30, 2023 16:06 IST

तेलंगाना में BRS सांसद कोथा प्रभाकर को घोंपा चाकू

तेलंगाना के मेडक से सांसद और विधानसभा चुनाव में BRS प्रत्याशी कोथा प्रभाकर रेड्डी पर चाकू से हमला किया गया। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वो सिद्दीपेट के सुरामपल्ली गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।
OCT 30, 2023 15:37 IST

CM शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी से नामांकन किया दाखिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया।
OCT 30, 2023 14:03 IST

बेंगलुरु के वीरभद्र नगर में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक

बेंगलुरु में वीरभद्र नगर के पास भीषण आग लग गई है और पांच से ज्यादा बसें आग की चपेट में आ चुकी है. इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें आग ने भयंकर रूप ले रखा है।
OCT 30, 2023 13:40 IST

PM मोदी ने महेसाणा में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महेसाणा में भव्य स्वागत किया गया है। यहां से प्रधानमंत्री ने लगभग 5800 करोड़ रुपए की लगात से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।
OCT 30, 2023 12:17 IST

मिर्ज़ापुर में CM योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी के मंदिर पर पहुंचकर दर्शन पूजन किये।
OCT 30, 2023 11:40 IST

राजस्थान: ED के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे वैभव गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आज ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे। आज वे विदेशी निवेश को लेकर ED के सवालों का जवाब देंगे। उन्हें ईडी की तरफ से विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम यानी फेमा के तहत पूछताछ का नोटिस दिया गया था।
OCT 30, 2023 11:37 IST

राजस्थान: कार ने ई-रिक्शे को मारी टक्कर

राजस्थान के भरतपुर में एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गई।
OCT 30, 2023 11:34 IST

बिहार: होटल संचालक की हत्या

बिहार के नालंदा में रविवार देर रात एक होटल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक चार पहिया गाड़ी होटल आई जिससे दो लोग निकलकर बाहर आए और होटल संचालक के सिर में गोलीमार कर फरार हो गए।
OCT 30, 2023 11:19 IST

SC: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को छह से आठ महीने में सुनवाई पूरी करने के भी निर्देश दिए हैं।
OCT 30, 2023 11:16 IST

UP: सीएम योगी आज करेंगे कोका कोला प्लांट का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अमेठी में एक कोका कोला प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट से 900 लोगों को प्रत्यक्ष और 15 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
OCT 30, 2023 11:11 IST

UP: बाराबंकी में हादसा, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हुए हैं।
OCT 30, 2023 11:09 IST

UP: बदायूं में स्कूल बस और वैन की टक्कर

उत्तर प्रदेश के बदायूं के म्याऊं क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह स्कूल बस और एक वैन की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई हैं। जिसमें बस ड्राइवर और 4 बच्चों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।