LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 30 जनवरी 2024 Highlights: यूपी के पूर्व डीजीपी के नोएडा आवास पर चोरी, चंडीगढ़ में भाजपा ने जीता मेयर चुनाव

शहरों के ताज़ा समाचार, 30 जनवरी 2024 Highlights: यूपी के पूर्व डीजीपी के नोएडा आवास पर चोरी, चंडीगढ़ में भाजपा ने जीता मेयर चुनाव
शहरों के ताज़ा समाचार, 30 जनवरी 2024 Highlights: यूपी के पूर्व डीजीपी के नोएडा आवास पर चोरी, चंडीगढ़ में भाजपा ने जीता मेयर चुनाव

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 30 जनवरी 2024 Highlights:चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराकर जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ मंगलवार को पूर्णिया जिले में पहुंची जहां वह लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में अपनी पहली बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राज्यों के समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

JAN 30, 2024 17:05 IST

Noida: नोएडा में स्थित पूर्व डीजीपी वीएन राय के आवास पर चोरी

उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस डीजीपी विभूति नारायण राय के नोएडा में स्थित निवास पर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार इन चोरों ने घर में रखे आभूषणों पर अपना हाथ साफ किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
JAN 30, 2024 17:04 IST

Jharkhand: झारखंड के राज्यपाल ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ की मुलाकात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी द्वारा तलाशी ली गई थी। उसके बाद पैदा हो रही राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर राज्य के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मंगलवार को मुलाकात की और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
JAN 30, 2024 16:37 IST

Delhi: संपत्ति विवाद एक व्यक्ति के साथ मारपीट

उत्तरी दिल्ली के नरेला में संपत्ति विवाद को लेकर लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति को बहुत पीटा। घटना से पीड़ित व्यक्ति को श्रद्धा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की अस्पताल से छुट्टी के बाद पुलिस ने उसका बयान लिया और मामला दर्ज किया।
JAN 30, 2024 15:57 IST

Ghazipur: दिलदारनगर पर जीआरपी ने 40 लाख की नकदी के साथ शख्स को किया गिरफ्तार

गाजीपुर के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने एक शख्स को 40 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। शख्स से बरामद बैग में 500-500 के नोट थे। दिलदारनगर से पटना के लिए जा रहा ये शख्स जीआरपी टीम को देखकर घबरा गया था। इस स्थिति से शख्स पर संदेह हुआ और उसे पूछताछ के लिए रोका गया, जिसके बाद उसके पास से 40 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई।
JAN 30, 2024 15:04 IST

बदायूं में स्कूल वैन की कैंटर से हुई टक्कर

बदायूं जिले के उझानी कोतवाली इलाके के बरेली-मथुरा हाईवे पर बच्चों से भरी स्कूल वैन सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। इस दौरान कैंटर के पीछे आ रही रोडवेज बस की भी टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में वैन चालक समेत 3 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इसमें वैन चालक, उसका डेढ़ साल का बेटा और छह वर्ष का स्कूल के बच्चे की मृत्यु हो गई है।
JAN 30, 2024 14:22 IST

Bareilly News: बरेली में युवती की हत्या, चादर बांध हाईवे किनारे फेंका

यूपी के बरेली में एक युवती का शव हाईवे किनारे चादर में बंधा मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार किसी ने युवती की हत्या की उसे बांधा और हाईवे किनारे फेंका है। इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
JAN 30, 2024 13:57 IST

Rahul Gandhi Yatra: बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा दूसरे दिन पूर्णिया जिला पहुंची

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ मंगलवार को पूर्णिया जिले में पहुंची जहां वह लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में अपनी पहली बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।
JAN 30, 2024 13:11 IST

Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत

चंडीगढ़ में इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मेयर चुनाावमें बड़ी जीत हासिल की है।
JAN 30, 2024 12:43 IST

Delhi Accident: दिल्ली में अंगीठी के धुएं से जनवरी में 15 लोगों की मौत

दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने यहां के निवासियों पर गंभीर असर डाला है। अकेले जनवरी में 15 लोगों की जान चली गई है। पीड़ितों की मौत आमतौर पर ठंड से निपटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अंगीठी (पारंपरिक ब्रेजियर) के धुएं के कारण हुई है।
JAN 30, 2024 12:43 IST

UP Politics News: नीतीश और राजभर के पोस्टर लगा कर सपा ने बताया पलटूराम

बिहार की राजनीति में हुए बदलाव का असर यूपी में भी दिखने को मिल रहा है। मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर नीतीश और ओपी राजभर के पोस्‍टर लगाए गए हैं। पोस्टर में नीतीश कुमार को 'पलटूराम' कहा जा रहा है, वहीं यूपी की स‍ियासत से जुड़े ओम प्रकाश राजभर से भी सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।
JAN 30, 2024 12:25 IST

Tejashwi Yadav ED Case: तेजस्वी पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव जमीन के बदले नौकरी संबंधी कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की धनशोधन संबंधी जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां संघीय एजेंसी के कार्यालय पहुंचे।
JAN 30, 2024 11:47 IST

Kanpur: रंगदारी मामले में विधायक इरफान सोलंकी को मिली जमानत

कानपुर के जाजमऊ थाने में एक साल पहले विधायक इरफान सोलंकी पर रंगदारी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान विधायक को जमानत मिल गई है। जानकारी के अनुसार कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और पर्याप्त आधार पाते हुए विधायक को जमानत दी। कोर्ट ने 50-50 हजार रुपये की दो जमानोतों व निजी मुचलके पर रिहाई दी है।
JAN 30, 2024 10:53 IST

Kanpur: 50 हजार रुपये हारने पर घर छोड़ने वाले युवक की मिला शव

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक 17 वर्ष के छात्र ने ऑनलाइन गेम में 50 हजार रुपये हारने पर घर छोड़ दिया था। गेम में पैसे हारने के बाद छात्र ने माता-पिता के नाम पर खत लिखा था, जिसमें उसने नहर में खुद कर जान देने की बात लिखी थी। इस छात्र का शव रामगंगा नहर के चैनल में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
JAN 30, 2024 10:15 IST

Fog In Delhi: दिल्ली में कल भी छाया रहेगा कोहरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज घवना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कल भी 'मध्यम कोहरा' रहेगा।
JAN 30, 2024 09:27 IST

जौनपुर DM अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया

यूपी सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इनमें से आठ जिलों के डीएम इधर से उधर किए गए हैं। वहीं, जौनपुर DM अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है।
JAN 30, 2024 08:59 IST

कानपुर के डीएम विशाख जी. बनाए गए अलीगढ़ DM

योगी सरकार ने बड़ी संख्या में जिलाधिकारियों के ट्रांसफर कर इधर से उधर कर दिया। इनमें यूपी सरकार के चहेते कानपुर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ तबादला कर भेज दिया गया।
JAN 30, 2024 08:51 IST

Ayodhya Ram Mandir: कड़ाके की ठंड में अयोध्या मंदिर में लगा भक्तों का तांता, राम लला के कर रहे दर्शन

सुबह-सुबह कोहरे और ठंड का सामना करते हुए भक्त अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन के लिए रामपथ पर एकत्र हुए। रोजना लाखों की संख्या में भक्त भगवान रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
JAN 30, 2024 07:17 IST

Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि आज, 30 जनवरी को मारी गई थी बापू को गोली

30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। बापू की पुण्यतिथि को प्रत्येक साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मार दी थी।
JAN 30, 2024 07:07 IST

हरियाणा-पंजाब में घना कोहरा, आज बारिश की संभावना

हरियाणा और पंजाब में मंगलवार सुबह घनी धुंध छाई है। वहीं, आज से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगला एक हफ्ते तक बारिश होने की संभावना है।
JAN 30, 2024 06:29 IST

Earthquake in Leh Ladakh: लेह, लद्दाख में भूकंप, इतनी तेजी से हिली धरती

आज सुबह 05:39 बजे लेह, लद्दाख में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी साझा की है।