LIVE

शहरों के समाचार, 29 जनवरी 2024 Highlight: राजस्थान में हिजाब को लेकर विधायक के बयान पर विवाद, सहारनपुर में वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

Pooja KumariUpdated Jan 29, 2024, 19:01 IST

शहरों के समाचार, 29 जनवरी 2024 Highlight: राजस्थान में हिजाब को लेकर विधायक के बयान पर विवाद, सहारनपुर में वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत
शहरों के समाचार, 29 जनवरी 2024 Highlight: राजस्थान में हिजाब को लेकर विधायक के बयान पर विवाद, सहारनपुर में वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 29 जनवरी 2024 Highlight: राजस्थान में हिजाब को लेकर विधायक के बयान पर विवाद। सहारनपुर में वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत। केजरीवाल सरकार ने किया नई सोलर नीति का ऐलान। कश्मीर में बर्फबारी से आई पर्यटकों के चेहरे पर खुशी। राजस्थान कोटा में जेईई मेंस की परीक्षा की तैायरी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने परीक्षा दो दिन पहले सुसाइड कर लिया। कानपुर में एक वकील ने पत्नी के अवैध संबंध के चलते एक शिक्षक को कमरे में बंद कर जिंदा जलाकर हत्या कर दी। ग्रेटर नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड ने डिलीवरी करने आए डिलीवरी बॉय के साथ की दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। पुणे के एक होटल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उत्तर प्रदेश में ठंड के प्रकोप को देखते हुए आठवीं तक के स्कूली बच्चों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

JAN 29, 2024 18:53 IST

राजस्थान में हिजाब को लेकर विधायक के बयान पर विवाद, छात्राओं का थाने के बाहर प्रदर्शन

जयपुर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली मुस्लिम छात्राओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को सुभाष चौक पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया।
JAN 29, 2024 17:52 IST

छतरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर कर दो बच्चों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर कर दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गये।
JAN 29, 2024 17:45 IST

सहारनपुर में वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

सहारनपुर जिले में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर सोमवार को एक वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गयी।
JAN 29, 2024 17:09 IST

लालू प्रसाद यादव पूछताछ के लिए पटना के ईडी कार्यालय में पेश हुए

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद कथित ‘जमीन के बदले नौकरी घोटाला’ मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पटना स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे।
JAN 29, 2024 16:42 IST

केजरीवाल सरकार ने किया नई सोलर नीति का ऐलान

अरविंद केजरीवाल- दिल्ली सरकार ने एक न‌ई सोलर पोलिसी 2024 जारी की है। इससे पहले हमने 2016 में सोलर पालिसी लागू की थी।
JAN 29, 2024 16:20 IST

दिल्ली में अंगीठी के धुएं से दम घुटने पर महिला और बेटे की मौत

दिल्ली में एक महिला और उसके दो साल के बेटे की कमरे में जल रही कोयले की अंगीठी के धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई।
JAN 29, 2024 16:07 IST

कश्मीर में बर्फबारी से आई पर्यटकों के चेहरे पर खुशी

कश्मीर में बर्फबारी से पर्यटन क्षेत्र में प्रसन्नता दिख रही है, पर्यटकों और पर्यटन से जुड़े स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी है। अच्छी बर्फबारी के अभाव में पर्यटन उद्योग पिछले कुछ महीनों से प्रभावित था। यहां आने वाले कई पर्यटकों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी थी।
JAN 29, 2024 15:58 IST

Karnataka: स्कूल बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में चार छात्रों की मौत

कर्नाटक के बागलकोट जिले के जामखंडी में स्थित अलागुर गांव के पास सोमवार को एक स्कूल बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में चार स्कूलों के छात्रों की मृत्यु हो गई है और आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
JAN 29, 2024 15:17 IST

Haryana: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से ईडी की पूछताछ

मानेसर लैंड डील को लेकर ईडी हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी ईडी ने भूपेंद्र हुड्डा को पूछताछ के लिए बुलाया था। जानकारी के अनुसार भूपेंद्र हुड्डा के मास्टर प्लान में आने वाले मानेसर, नखड़ौला और नौरंगपुर के 200 से अधिक किसानों की 400 एकड़ जमीन को कम दामों पर जाने का भय दिखाकर 100 करोड़ में खरीदा गया था। बता दें कि इस जमीन की कीमत 1600 करोड़ रुपये है।
JAN 29, 2024 14:04 IST

Firozabad: बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बेटे ने शराब के नशे में मां की डंडे व सरिये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार की आवाज सुन बचाने आए पिता पर भी हमला किया है। चीख की अवाज सुन आर-पड़ोस के लोगों मौके पर पहुंचे। लोगों के आने से पहले मौका देश आरोपी बेटा फरार हो गया है। पुलिस ने पांच घंटे की अपना जांच में आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
JAN 29, 2024 13:48 IST

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में फरवरी में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद

उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। पहाड़ी इलाकों में जहां पाला गिर रहा है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे ने लोगों का जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। मौसम चक्र में हुए बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण इस साल जनवरी का महीना सूखा निकल गया।
JAN 29, 2024 13:41 IST

Pratapgarh Road Accident: प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

प्रतापगढ़ जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना नगर कोतवाली क्षेत्र शहर के चिलबिला फ़्लाईओवर पर रविवार की रात यह हादसा हुआ।
JAN 29, 2024 13:13 IST

Kota: परीक्षा से जेईई मेंस की तैयारी कर रही छात्र ने की सुसाइड

कोटा में जेईई की तैयारी कर रही एक छात्रा ने दबाव में आकर परीक्षा से दो दिन पहले सुसाइड कर लिया। छात्रा ने पीछे एक नोट छोड़ा, जिसमें अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए जेईई न कर पाने की बात की। कोटा में जेईई परीक्षा की तैयारी कर रही इस छात्रा की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। परीक्षा 31 जनवरी को आयोजित होनी थी, लेकिन उससे दो दिन पहले ही छात्रा ने सुसाइड का बड़ा कमद उठाया।
JAN 29, 2024 12:51 IST

अवैध संबंध के चलते वकील ने की शिक्षक की हत्या

कानपुर के पनकी के में एक वकील ने एक शिक्षक की हत्या कर दी है। गिरफ्तार आरोपी वकील ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के इस शिक्षक के साथ संबंध थे। इसलिए उसने खुद शिक्षक को मार डाला। वकील ने शिक्षक दयाराम को बुलाया और एक कमरे में अकेले बंद कर उसे जिंदा जलाकर दिया।
JAN 29, 2024 11:51 IST

Greater Noida: सिक्योरिटी गार्ड बढ़ी दादागिरी, डिलीवरी बॉय को जमकर पीटा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क में एक डिलीवरी करने आए डिलीवरी बॉय के साथ सिक्योरिटी गार्ड के मारपीट की खबर सामने आई है। बीच बचाव के लिए पहुंचे रेजिडेंट की भी सिक्योरिटी गार्ड ने जमकर पीटा है। इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लिया है।
JAN 29, 2024 11:29 IST

Noida Weather: नोएडा में आज का तापमान

नोएडा समेत पूरे एनसीआर में ठंड का कोहराम जारी है। पिछले दिनों खिली धूप के बाद अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। बर्फीली हवाओं के साथ नोएडा में ठंड फिर बढ़ी। नोएडा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
JAN 29, 2024 10:24 IST

गाजियाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम

गाजियाबाद में खिली धूप के बाद मौसम ने करवट ली। शीतलहर और कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है।
JAN 29, 2024 10:12 IST

कड़ाके की ठंड में रामलला के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु

JAN 29, 2024 09:29 IST

पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की हत्या

पुणे के एक होटल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती को आरोपी ने 3 गोली मारी थी। पुलिस ने नवी मुंबई से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
JAN 29, 2024 08:54 IST

30 जनवरी तक बंद आठवीं तक के स्कूल

उत्तर प्रदेश में ठंड के प्रकोप को देखते हुए आठवीं तक के स्कूली बच्चों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन ने दो दिनों तक स्कूलों की छुट्टी को बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब 30 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।