LIVE
आज शहरों के ताज़ा समाचार, 26 जनवरी Highlight: मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में आरोपी रवि बंगा अरेस्ट, IAS मेधा रूपम बनी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अतिरिक्त CEO
आज शहर के समाचार (Aaj Ki Hindi Samachar) 26 जनवरी 2024 Highlight: मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में 50 हजार रुपयों का ईनामी आरोपी रवि बंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आईएएस मेधा रूपम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ बनी हैं। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं:
JAN 26, 2024 20:41 IST
मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में आरोपी रवि बंगा अरेस्ट
मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में 50 हजार रुपयों का ईनामी आरोपी रवि बंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया।
JAN 26, 2024 19:26 IST
IAS मेधा रूपम बनी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ
आईएएस मेधा रूपम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ बनी हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्तमान सीईओ रवि कुमार एनजी कुछ दिनों की छुट्टी पर गए हैं, जिसके चलते मेधा रूपम को कुछ दिनों के लिए इस पद की जिम्मेदारी मिली है।
JAN 26, 2024 18:38 IST
सीएम योगी फरवरी के पहले सप्ताह में लांच करेंगे आवासीय योजना
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से कालेसर में आवासीय योजना को सीएम योगी फरवरी में लांच कर सकते हैं। 80 एकड़ में बनी इस आवासीय योजना को लांच करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए 1-3 फरवरी के बीच कार्यक्रम हो सकता है।
JAN 26, 2024 18:30 IST
नागालैंड की कोयला खदान में आग लगने से 6 लोगों की मौत
नागालैंड के वोखा जिले में एक अवैध कोयला खदान में आग लगने से छह मजदूरों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सभी मजदूर असम के रहने वाले थे, इस खदान में खुदाई का काम करने के दौरान आग लगने से मजदूर झुलस गए और उनकी मौत हो गई।
JAN 26, 2024 17:05 IST
हापुड़ में ऑटो और डंपर की टक्कर में दो की मौत
हापुड़ में गुलावठी-पिलखुवा मार्ग पर एक ऑटो और डंपर की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में ऑटो ड्राइव और उसमें सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
JAN 26, 2024 16:29 IST
ओडिशा की झांकी में महिला सशक्तीकरण की झलक
गणतंत्र दिवस परेड में ओडिशा की झांकी में राज्य में महिला सशक्तीकरण को प्रदर्शित किया, इसके साथ ही इसके समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र को दर्शाया गया।
JAN 26, 2024 14:59 IST
गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तिरंगा फहराया। इस दौरान परेड और झांकी का प्रदर्शन हुआ, साथ ही कई स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया।
JAN 26, 2024 14:01 IST
राजस्थान की झांकी में संस्कृति, कला और पर्यटन की झलक
गणतंत्र दिवस परेड में राजस्थान की झांकी में यहां कीं संस्कृति, कला और पर्यटन की झलक दिखी। इस दौरान यहां के आकर्षक हस्तशिल्प को दिखाया गया। राजस्थान की थीम ‘‘विकसित भारत मैं - पधारो म्हारे देश...राजस्थान’’ थीम पर आधारित थी, जो यहां की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही थी।
JAN 26, 2024 12:38 IST
इंदौर में एक तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार, दहशत में लोग
इंदौर में पिछले 10 दिन से तेंदुआ घूम रहा है। समर्थ कॉलनी में इस तेंदुए की हलचल सबसे अधिक देखी जा रही है। इस बीच तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार किया। इसे घटना के बाद से कॉलनी में दहशत का माहौल और लोग रात में ज्यादा सतर्कता बरत रहे हैं।
JAN 26, 2024 11:27 IST
देहरादून में गणतंत्र दिवस समारोह
उत्तराखंड के सीएम धामी राज्य की राजधानी उत्तराखंड में राष्ट्रीय ध्वज फरहाया। इसके बाद परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। यहां भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ झांकियां भी निकाली जाएंगी।
JAN 26, 2024 11:12 IST
कर्तव्य पथ पर नौसेना की झांकी पर दिखी नारी शक्ति
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शुरू हुई भारतीय सेनाओं की झांकी। इसमें नौसेना की झांकी में नारी शक्ति को प्रदर्शित किया गया है।
JAN 26, 2024 10:40 IST
कर्नाटक संगीत से हुई गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत
गणतंत्र दिवस की परेड की शुरुआत वाद्य यंत्रों के वादन से कर्नाटक संगीत से की जा रही है। इसमें वाद्य यंत्रों का वादन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
JAN 26, 2024 10:38 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
गणतंत्र दिवस परेड का आरंभ करने के लिए कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
JAN 26, 2024 10:12 IST
Republic Day Live: उत्तराखंड की झांकी में दिखेगी राज्य की विकास यात्रा
गणतंत्र दिवस समारोह में आज उत्तराखंड की झांकी कुछ खास दिखने वाली है। उत्तराखंड की इस झांकी में उत्तराखंड के विकास की यात्रा देखने को मिलेगी। उत्तराखंड राज्य की झांकी में आपको उनके पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, रामदाना और कौणी के साथ राजकीय पक्षी को भी दिखाया गया है।
JAN 26, 2024 09:49 IST
गणतंत्र दिवस समारोह पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी दिखेगी नारी शक्ति
गणतंत्र दिवस में महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें तीनों सेनाओं की महिला टुकडियां प्रदर्शन करने वाली है। कर्तव्य पथ के जैसे ही अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी नारी शक्ति की प्रदर्शन किया जाएगा। यहां होने वाली बीटिंग रिट्रीट बॉर्डर सेरेमनी में आज नारी शक्ति दिखाई जाएगी।
JAN 26, 2024 09:44 IST
Bharat Parv 2024: आज से शुरू 5 बजे होगा भारत पर्व
भारत पर्व 2024 का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। इस पर्व में गणतंत्र दिवस में शामिल हुई झांकियों की प्रदर्शनी लगाई जाती है, जिसे देखने लोग जा सकते है। इसके अलावा कार्यक्रम में अलग-अलग राज्य के फूड स्टॉल भी होते हैं। कार्यक्रम आज 5 बजे से शुरू होगा, जिसमें कई कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
JAN 26, 2024 08:51 IST
JAN 26, 2024 08:34 IST
Noida: ऑफिस की लड़की के साथ रेप, अब धर्म परिवर्तन का प्रयास
नोएडा सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूलने के लिए दबाव डाल रही है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है।
JAN 26, 2024 08:02 IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए अररिया जाएंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण कारणों के चलते राहुल गांधी को दिल्ली जाना पड़ा था। कार्य पूरा कर राहुल गांधी 29 जनवरी को अररिया पहुंचेंगे और यात्री विश्राम भी अररिया में ही करेंगे।
JAN 26, 2024 07:25 IST
Republic Day Parade: बिना पास परेड में शामिल होने की अनुमति नहीं
दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में बिना पास या टिकट के शामिल होने के अनुमति नहीं है। सुरक्षा को लेकर सारे इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही बता दें की कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग कर्तव्य पथ पर पहुंचने लगे हैं।
