LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 26 दिसंबर 2023 Highlights: दिल्ली फायर सर्विस को मिली इजराइल के दूतावास पर विस्फोट की कॉल, हिमाचल के कुल्लू में वन में आग अभी भी जारी
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 26 दिसंबर 2023 Highlights: दिल्ली फायर सर्विस को हाल ही में इजराइल दूतावास के पास विस्फोट की कॉल आई। इस जानकारी पर अधिकारी वहां जांच के लिए पहुंचे। हिमाचल के कुल्लू में वन प्रभाग में आग पिछले तीन से लगातार जारी है। इसी तरह राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं-
DEC 26, 2023 20:19 IST
UP: सिपाही भर्ती में सभी वर्गों की आयु सीमा में तीन साल की छूट - सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट देने के निर्देश दिए हैं। ये निर्देश सभी वर्गों के लोगों के लिए है।
DEC 26, 2023 19:28 IST
DEC 26, 2023 19:30 IST
DEC 26, 2023 18:42 IST
बेंगलुरु पुलिस ने नए साल के जश्न से पहले सख्त उपायों और नियमों की घोषणा
नए साल के जश्न से पहले बेंगलुरु पुलिस ने सख्त उपायों और नियमों की घोषणा की है। नव वर्ष के दिन पार्टी करने के लिए सभी को केवल 1 बजे की इजाजत दी गई है। इसके अलावा कई रास्तों पर पाबंदी लगाई गई है।
DEC 26, 2023 18:41 IST
अयोध्या में पीएम के दौरे पर रैली का आयोजन, तीन लाख लोगों को किया आमंत्रित
अयोध्या में पीएम मोदी 30 दिसंबर को दौरे पर है। इस दौरान एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के लिए भाजपा ने करीब तीन लाख लोगों को आमंत्रित किया है। इस संदर्भ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक का आयोजन किया था।
DEC 26, 2023 16:35 IST
रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में येचुरी नहीं होंगे शामिल
माकपा पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया था। 'धर्म एक व्यक्तिगत मामला है' बताते हुए पार्टी ने येचुरी के कार्यक्रम में शामिल न होने की जानकारी दी।
DEC 26, 2023 16:08 IST
Haridwar Accident: रूड़की में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से 6 की मौत, 2 घायल
Haridwar Accident: हरिद्वार के रूड़की में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां हरिद्वार के मगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईट के भट्टे पर 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों का रूड़की के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
DEC 26, 2023 15:41 IST
ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग दो सड़क हादसे, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को दो अलग सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। इसमें से सड़क हादसा बुलंदशहर से दादरी जाने वाले रास्ते में हुआ था। वहीं दूसरा दादरी की शाहपुर पुलिया के पास हुआ। दूसरे हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। इन दोनों हादसों में कुल तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
DEC 26, 2023 15:19 IST
Bihar News: नियोजित शिक्षकों को मिलेगा राज्यकर्मी का दर्जा
Bihar News: बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार की हुई बैठक में नियोजित शिक्षकों को सरकार ने नए वर्ष का बड़ा तोहफा दिया। मंत्रिमंडल की बैठक में 'बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023' को स्वीकृति दे दी गई।
DEC 26, 2023 14:48 IST
यूपी में माफिया मुख्तार की पत्नी समेत पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लंबे समय से माफिया मुख्तार की पत्नी समेत जिन पांच लोगों को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए मशक्कत कर रही थी आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गाय है। इसमें दो लोगों पर 50 हजार रुपये का इनाम भी था।
DEC 26, 2023 14:46 IST
दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 12 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित
दिल्ली हवाई अड्डे पर मंगलवार को सुबह घने कोहरे के कारण 12 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा और कई उड़ानों में देरी हुई। एक अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण सुबह छह बजे से अपराह्न 12 बजे के बीच 11 उड़ानों को जयपुर जबकि एक को लखनऊ भेजा गया।
DEC 26, 2023 14:46 IST
Veer Bal Diwas: वीर बाल दिवस के अवसर पर हरदीप सिंह पुरी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे
Veer Bal Diwas: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर यहां पटना साहिब गुरुद्वारा में प्रार्थना की।वीर बाल दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
DEC 26, 2023 13:32 IST
Delhi Murder: पश्चिम दिल्ली में 1500 रुपये के लिए व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या
Delhi Murder: पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में 1,500 रुपये के लेन-देन विवाद में 29 वर्षीय व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
DEC 26, 2023 13:31 IST
Delhi Lift Accident: नरेला में लिफ्ट में खराबी के कारण एक श्रमिक की मौत
Delhi Lift Accident: दिल्ली के नरेला इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट में अचानक खराबी आने के कारण एक श्रमिक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
DEC 26, 2023 13:12 IST
MP में कार पर ट्रक के पलटने से चार की मौत, दो घायल
मध्य प्रदेश के गुना जिले में मंगलवार को एक ट्रक कार से टकराने के बाद उस पर पलट गया जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
DEC 26, 2023 12:29 IST
Veer Bal Diwas: शाह व नड्डा ने दी गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों को श्रद्धांजलि
Veer Bal Diwas: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र साहिबजादों की शहादत को याद किया, जिसे 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
DEC 26, 2023 12:17 IST
Bhopal Today News: पूर्व सीएम शिवराज से मिले CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
#WATCH | Madhya Pradesh CM Mohan Yadav meets former CM and party leader Shivraj Singh Chouhan, in Bhopal pic.twitter.com/YIty1ZMHDG
— ANI (@ANI) December 26, 2023
DEC 26, 2023 11:56 IST
Bihar News: स्कूल परिसर में शराब पीते पकड़े गए प्रधानाध्यापक और शिक्षक, 5 गिरफ्तार
Bihar News: बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय, चिलकावर में ही प्रधानाध्यापक और शिक्षक तीन अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने प्रधानाध्यापक और शिक्षक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
DEC 26, 2023 11:41 IST
Vivek Bindra Controversy: ‘मोटिवेशनल स्पीकर' की मां से संपर्क कर पुलिस ने ली घटना की जानकारी
Vivek Bindra Controversy: मामूली विवाद में पत्नी से मारपीट करने के मामले में नोएडा पुलिस ने ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा की मां से संपर्क कर घटना की जानकारी ली है। दंपति के बीच जब विवाद हुआ था, तब विवेक की मां वहां मौजूद थीं।
DEC 26, 2023 11:40 IST
Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक व्यक्ति की मौत
Noida Road Accident: जनपद गौतमबुद्ध नगर में थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के मयूर गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर शौचालय की दीवार में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं।
