LIVE

शहरों के समाचार, 19 जनवरी 2024 Highlight: सिवनी में बदमाशों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की वापसी

Varsha KushwahaUpdated Jan 19, 2024, 20:53 IST

शहरों के समाचार, 19 जनवरी 2024 Highlight: सिवनी में बदमाशों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की वापसी
शहरों के समाचार, 19 जनवरी 2024 Highlight: सिवनी में बदमाशों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की वापसी

आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 19 जनवरी 2024 Highlight: सिवनी में बदमाशों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की वापसी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण त्रिपुरा सरकार ने आधे दिन की छुट्टी घोषित की है, यूपी में नए आदेश के तहत 8वीं के स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है, नोएडा के पॉश इलाके में बदमाशों ने एक युवक की युवक की हत्या कर दी, केरल में एक नाबालिग लड़के के यौन शोषण के आरोप में चर्च के पादरी को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं:

JAN 19, 2024 20:53 IST

मुख्यमंत्री सोरेन से ईडी की पूछताछ से पहले आदिवासियों ने निकाला मार्च

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की निर्धारित पूछताछ की पूर्व संध्या पर कई आदिवासी संगठनों ने शुक्रवार को केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ रांची में मार्च निकाला। पारंपरिक हथियार तीर-धनुष, 'सरना' धर्म के झंडों और सोरेन के पोस्टर लेकर सैकड़ों की संख्या में आदिवासियों ने रांची के मोरहाबादी मैदान से मार्च निकाला और ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
JAN 19, 2024 20:47 IST

22 जनवरी को महाराष्ट्र, चंडीगढ़ व पुडुचेरी में पूरे दिन का अवकाश

अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर महाराष्ट्र तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पुडुचेरी ने 22 जनवरी को पूरे दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया है जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और हरियाणा में सोमवार को कार्यालय एवं संस्थान आधे दिन बंद रहेंगे।
JAN 19, 2024 20:03 IST

राम रहीम को 50 दिन की परोल

रोहतक सुनारियां जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को 50 दिन की परोल दी गई है। परोल की अवधि बागपत के बरनावा आश्रम में कटेगी।
JAN 19, 2024 19:56 IST

सिवनी में बदमाशों ने सिपाही को गोली मारी, उपचार के दौरान हुई मौत

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बदमाशों के एक समूह का पीछा करते समय एक बदमाश द्वारा चलायी गई गोली लगने से घायल हुए एक प्रधान आरक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
JAN 19, 2024 19:02 IST

महाराष्ट्र में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश

अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन यूपी, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गोवा, उत्तराखंड, गुजरात और राजस्थान में भी पब्लिक हॉलीडे और हाफ डे रहेगा।
JAN 19, 2024 18:34 IST

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की वापसी

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक एक बार फिर काम पर वापस आ गए हैं।
JAN 19, 2024 17:29 IST

त्रिपुरा में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी घोषित

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण त्रिपुरा सरकार ने आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। त्रिपुरा में 22 जनवरी को सभी सरकारी ऑफिसों और संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी।
JAN 19, 2024 16:44 IST

यूपी में 20 जनवरी तक बंद 8वीं के स्कूल

यूपी समेत उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिसके चलते यूपी के 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी फिर से बढ़ा दी गई है। अभी तक 8वीं तक के स्कूल 18 जनवरी से खुलने थे, लेकिन नए आदेश के तहत 8वीं के स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।
JAN 19, 2024 15:47 IST

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात भी की।
JAN 19, 2024 15:13 IST

22 जनवरी को लेकर अलर्ट पर गाजियाबाद पुलिस

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले समारोह के चलते गाजियाबाद पुलिस अलर्ट पर है। यहां जगह-जगह चेकिंग और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। गाजियाबाद में 29 फरवरी तक धारा 144 लागू की गई है।
JAN 19, 2024 14:40 IST

नोएडा में एक युवक की गोली मारकर हत्या

नोएडा के पॉश इलाके में बदमाशों ने एक युवक की युवक की हत्या कर दी। युवक कार में बैठा हुआ था, जिस पर बदमाशों ने दिनदहाड़े पांच राउंड की फायरिंग की। जिससे उसकी मौत हो गई।
JAN 19, 2024 13:59 IST

केरल में नाबालिक लड़के के यौन शौषण के आरोप में पादरी गिरफ्तार

केरल में एक नाबालिग लड़के के यौन शोषण के आरोप में चर्च के पादरी को गिरफ्तार किया गया है। पेंटेकोस्टल चर्च के एक पादरी पर आरोप है कि उसने 13 साल के लड़के को जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया।
JAN 19, 2024 13:57 IST

अयोध्या में आज शाम से अस्थाई मंदिर बंद

अयोध्या में आज शाम सात बजे के बाद अस्थाई मंदिर में दर्शन नहीं कर सकेंगे। शुक्रवार शाम को इस मंदिर को बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद 23 जनवरी को सुबह 7 बजे ही श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
JAN 19, 2024 13:08 IST

गोंडा में सिलेंडर लदे ट्रक में आग के बाद धमाका

गोंडा में सिलेंडर से लदे ट्रक में आग लगने से बड़ा धमाका हो गया। इस घटना के दौरान एक के बाद एक कई धमाके हुए। जिनकी आवाज लोगों ने 2 किमी दूर तक सुनी। हादसे के बाद कई थानों की फोर्स फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची।
JAN 19, 2024 13:05 IST

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

JAN 19, 2024 11:58 IST

Ayodhya News: सूर्यवंशी ठाकुर समुदाय ने 500 साल बाद पहनी पगड़ी

अयोध्या के सरायरासी गांव के सूर्यवंशी ठाकुर समुदाय की 500 साल पुरानी शपथ पूरी हो गई है। इस समुदाय के लोगों ने शपथ ली थी कि जब तक राम मंदिर अपने स्थान पर फिर से नहीं बनेगा, तब तक ये लोग सिर पर पगड़ी और पैर में चमड़े के जूते नहीं पहनेंगे। अब इन लोगों ने फिर से पगड़ी पहन ली है।
JAN 19, 2024 10:52 IST

गाजियाबाद में अवैध हुक्का बार पर छापेमारी, 5 गिरफ्तार

गाजियाबाद में अवैध रूप से चल रहे एक हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा। गुरुवार को सिग्नेचर कैफे की तीसरी मंदिर पर हुक्का बार चल रहा था। जहां पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही हुक्के का सामान भी बरामद कर लिया।
JAN 19, 2024 10:16 IST

Noida News: मोमोज को लेकर दो छात्रो में झगड़ा

नोएडा में दो छात्रों में मोमोज को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ गया। दरअसल मोमोज की प्लेट आने पर उनमें इस बात को लेकर झगड़ा हुआ कि कौन मोमोज पहले खाएगा, जिस कारण उनमें मारपीट हो गई और मामला थाने पहुंच गया। उन्हें गुरुवार को जमानत दे दी गई है।
JAN 19, 2024 10:12 IST

Varanasi Cold: वाराणसी में रिकॉर्ड तोड़ ठंड

वाराणसी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. यहां तापमान सामान्य से 9 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इस बीच शहर में कोहरे के बादल भी छाए हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही गलन भी महसूस हो रही है। वाराणसी में पूरे दिन का औसत तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
JAN 19, 2024 10:07 IST

Delhi Murder: पानी न देने पर रूम पार्टनर की हत्या

दिल्ली में एक युवक ने अपने रूम पार्टनर की हत्या करके उसका शव पंखे से लटका दिया। व्यक्ति को उसके रूम पार्टनर ने पानी नहीं दिया था, जिस कारण उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से लटका दिया।