LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 18 अक्टूबर 2023 LIVE: सपा नेता आजम खां, बेटे अबदुल्ला और पत्नी को 7 साल की सजा, पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में आरोपियों पर दोष सिद्ध

Shaswat GuptaUpdated Oct 18, 2023, 18:24 IST

शहरों के ताज़ा समाचार, 18 अक्टूबर 2023 LIVE: सपा नेता आजम खां, बेटे अबदुल्ला और पत्नी को 7 साल की सजा, पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में आरोपियों पर दोष सिद्ध
शहरों के ताज़ा समाचार, 18 अक्टूबर 2023 LIVE: सपा नेता आजम खां, बेटे अबदुल्ला और पत्नी को 7 साल की सजा, पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में आरोपियों पर दोष सिद्ध

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 18 अक्टूबर 2023 LIVE: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकती है। इसमें आजम खां भी आरोपी बनाए गए हैं। राजस्‍थान में त्‍योहारों के मद्देनजर स्‍पेशल ट्रेन का संचालन कराया जाएगा। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

OCT 18, 2023 18:24 IST

तेलंगाना में राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा ने 'बस विजयभेरी यात्रा' का किया शुभारंभ

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुलुगु कांग्रेस की 'बस विजयभेरी यात्रा' का शुभारंभ किया।
OCT 18, 2023 17:39 IST

पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में आरोपियों पर दोष सिद्ध

पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में कोर्ट के फैसले पर मृतका की माँ माधवी विश्वनाथन ने कहा-हमने अपनी बेटी खो दी है, लेकिन यह फैसला दूसरों के लिए भी एक निवारक के रूप में काम करेगा। नहीं तो दोषियों की हिम्मत और बढ़ जाती है।
OCT 18, 2023 17:36 IST

अखिलेश यादव ने कहा-आजम खान और उनके परिवार को मिलेगा न्याय

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा-आजम खान और उनके परिवार को न्याय मिलेगा। उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। इस साजिश का ही परिणाम है कि आज उन्हें इस तरह की सजा का सामना करना पड़ रहा है।
OCT 18, 2023 15:28 IST

दिल्ली में 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रदूषण विरोधी अभियान होगा शुरू

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा-औद्योगिक प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए हमने DPCC और DSIIDC पर्यावरण विभाग के साथ संयुक्त बैठक की और उसमें निर्णय लिया गया कि 20 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक औद्योगिक प्रदूषण विरोधी अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए 66 टीमें बनाई गई हैं।
OCT 18, 2023 15:25 IST

मायावती ने संभाली राजस्थान चुनाव की कमान

बसपा अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान विधानसभा चुनाव की कमान संभाल ली है। पूर्व सीएम अपने प्रत्याशियों के लिए राजस्थान में आयोजित आठ रैलियों को संबोधित करेंगी।
OCT 18, 2023 15:20 IST

बेंगलुरु के कोरमंगला कैफे में लगी आग

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित कोरमंगला कैफे में आग लगी है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
OCT 18, 2023 14:42 IST

आजम खां, अबदुल्ला और पत्नी को 7 साल की सजा

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट ने ने आजम खां, अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फात्मा को सात साल की सजा सुनाई है। कोर्ट के आदेश पर तीनों को सीधे जेल भेजा जाएगा।
OCT 18, 2023 13:41 IST

कोटा पार्टी बैठक के लिए पहुंचे JP नड्डा

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोटा पहुंचे हैं।
OCT 18, 2023 13:38 IST

भाजपा ने मिजोरम चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की

भाजपा ने आगामी मिजोरम चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। 7 नवंबर को 40 सीटों के लिए यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। 3 दिसंबर को रिजल्ट आ जाएगा।
OCT 18, 2023 12:18 IST

लिफ्ट को लेकर कड़ा कानून लाने की तैयारी में योगी सरकार

यूपी में लिफ्ट के बंद होने, टूटकर गिरने समेत अन्य कारणों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए यूपी की योग सरकार कठोर कानून लागू करने की तैयारी में है। सरकार के ऊर्जा विभाग ने 'यूपी लिफ्ट एंड एस्केलेटर एक्ट' का मसौदा तैयार किया है।
OCT 18, 2023 09:33 IST

जयपुर में बिजली संकट

जयपुर के तकरीबन 150 इलाकों में आज बिजली संकट रहेगा। कहा गया है कि सुबह 10 से शाम 6 बजे तक अलग-अलग शिफ्ट में कटौती होगी।
OCT 18, 2023 07:52 IST

आगरा में मिला शव

आगरा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले पर हत्‍या की आशंका जताई है।
OCT 18, 2023 06:32 IST

मंदसौर में बड़ी बरामदगी

मध्‍य प्रदेश के मंदसौर में SST और FST की कार्रवाई में दो मामलों में कार से 80Kg चांदी और सवा 2 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।
OCT 18, 2023 06:32 IST

शिक्षक की मौत

बिहार में घर लौट रहे शिक्षक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
OCT 18, 2023 06:32 IST

गोपालन पर योगी सरकार देगी पैसा

उत्‍तर प्रदेश में अब देसी गाय पालने पर योगी सरकार पैसा देगी। लाभ पाने के लिए गोपलकों को आवेदन करना होगा।
OCT 18, 2023 06:32 IST

राजस्‍थान में स्‍पेशल ट्रेनें

त्‍योहारों मद्देनजर बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्‍पेशल रेलसेवा का संचालन किया गया है। इसमें ट्रेन बीकानेर से बांद्रा तक चलेगी। मेड़ता रोड जोधपुर, जालौर, भीनमाल, मेहसाणा, आणंद, बोरीवली होते हुए बांद्रा पहुंचेगी।
OCT 18, 2023 06:32 IST

अब्‍दुल्‍ला पर आज फैसला संभव

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकती है। इसमें आजम खां भी आरोपी बनाए गए हैं।