LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 04 नवंबर 2023 LIVE: यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार-सूत्र, रविवार को राहुल गांधी बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए उत्तराखण्ड जाएंगे
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 04 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली के बवानी में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई है, दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 10 और स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। जिसकी समयसारिणी भी रेलवे ने जारी कर दी है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
NOV 04, 2023 20:46 IST
राहुल गांधी कल बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए उत्तराखण्ड जाएंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को उत्तराखण्ड के दौरे पर रहेंगे। उनका बाबा केदारनाथ के दर्शन का भी प्लान है।
NOV 04, 2023 19:41 IST
फिरोजाबाद में अधेड़ की सरेराह गोली मारकर हत्या
फिरोजाबाद में शनिवार की शाम सरेराह अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव में ही तेरहवीं का भंडारा खाने गया था।
NOV 04, 2023 19:11 IST
एल्विश यादव गिरफ्तार-सूत्र
बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उनपर रेव पार्टी और सांपों की जहर की सप्लाई का संगीन आरोप लगाते हुए मेनका गांधी की संस्था ने नोएडा पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया था।
NOV 04, 2023 19:02 IST
16 नवंबर से लखनऊ में शुरू होगी अग्निवीर भर्ती
लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली 16 नवंबर से शुरू होगी, जो 24 नवम्बर तक चलेगी। इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन श्रेणी के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। वहीं, महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती 27 व 28 को लखनऊ में होगी।
NOV 04, 2023 19:00 IST
DTC बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
दिल्ली के रोहिणी में शनिवार को एक डीटीसी बस ने कई वाहनों में टक्कर मार दी है, जिसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई। इसके अलावा दो घायल बताए जा रहे हैं। सड़क किनारे खड़े कई दुपहिया वाहन और कार क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
NOV 04, 2023 16:36 IST
विजय मिश्रा को 15 साल की सजा,सिंगर से किया था रेप
भदोही की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सिंगर से रेप में दोषी करार दिए जाने के बाद बाहुबली नेता विजय मिश्रा को 15 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 1.10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
NOV 04, 2023 15:30 IST
IIT BHU का मामला गरमाया
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कैंपस बंटवारे का मामले को लेकर आईआईटी बीएचयू और बीएचयू के बीच दीवार को लेकर छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को हजारों की संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। छात्र बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए और मार्च निकाला।
NOV 04, 2023 15:27 IST
बाहुबली विजय मिश्रा को आज हो सकती सजा !
भदोही के बाहुबली विजय मिश्र को MP-MLA कोर्ट ने सिंगर से रेप के मामले में दोषी माना है। उसे आज यानी शनिवार को सजा सुनाई जाएगी।
NOV 04, 2023 15:25 IST
गोरखपुर पहुंचे अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोरखपुर भीटी रावत स्थित शारदा प्रसाद रावत महाविद्यालय में आयोजित महारैली में पहुंचे। इसके बाद रेशमा रावत इंटर कॉलेज परिसर में श्रीमती रेशमा रावत की प्रतिमा का अनावरण किया।
NOV 04, 2023 13:00 IST
लखनऊ में मिल रहा 25 रुपये किलो प्याज
राजधानी लखनऊ में शनिवार आज 20 जगहों पर 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से एनसीसीएफ लोगों प्याज उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए एनसीसीएफ मोबाइल वैन में प्याज भरकर नीचे दिये गए स्थानों पर मौजूद रहेगा।
NOV 04, 2023 12:56 IST
NCR में निर्माण कार्यों पर रोक
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर के शहरों में चल रहे निर्माण कार्यों की गति कम करने के निर्देश दिए हैं। 500 वर्ग मीटर के भूखंडों के बिना पंजीकरण के निर्माण करने पर रोक लगा दी गई है। अब ठेकेदारों को डस्ट एप पर भी पंजीकरण कराना होगा।
NOV 04, 2023 11:26 IST
दिल्ली: बवाना में फैक्टरी में लगी आग
दिल्ली के बवानी में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं मिली है।
NOV 04, 2023 11:23 IST
मेरठ में भी बढ़ा प्रदूषण
उत्तर प्रदेश के मेरठ में चौबीस घंटे में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है। यहां का एक्यूआई 24 घंटे में 101 से बढ़कर 384 पर पहुंच गया है। आज सुबह यहा स्मॉग की चादर आसमान में देखने को मिली।
NOV 04, 2023 10:14 IST
दिल्ली: ऑपरेशन से निकाली गई बच्चे के अंदर फंसी सुई
दिल्ली एम्स में डॉक्टरों ने सात साल के बच्चे की छाती से कपड़े सिलने वाली सुई को ऑपरेशन करके निकला। बच्चा खेलते समय चार सेमी की सुई को खा गया था, जोकि बच्चे की छाती के लेफ्ट साइड में फंस गई थी।
NOV 04, 2023 09:01 IST
आज दिल्ली का एक्यूआई 400 दर्ज हुआ
दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। आज यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 500 के करीब पहुंच गया था। दिल्ली के आनंद विहार का एक्यूआई आज 448 दर्ज किया गया, जोकि गंभीर श्रेणी में आता है।
NOV 04, 2023 07:08 IST
दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन के दो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवाएं आज रात से कल सुबह तक प्रभावित रहेंगे। इस बीच इस लाइन के दो स्टेशनों झंडेवालान और राम कृष्ण आश्रम को बंद किया जाएगा। करोल बा और राजीव चौक खंड के बीच रखरखाव कार्य के लिए मेट्रो सेवा इन स्टेशनों पर बाधित रहेगी।
NOV 04, 2023 07:02 IST
UP: दिवाली पर 10 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 10 और स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। जिसकी समयसारिणी भी रेलवे ने जारी कर दी है। ये दिवाली स्पेशल ट्रेनें बरेली से होकर गुजरेंगी।
NOV 04, 2023 05:38 IST
दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके
दिल्ली यूपी बिहार समेत कई राज्यों में शुक्रवार देर रात भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल था, जिसकी तीव्रता 6.4 नापी गई है। भूकंप के दौरान करीब 20 सेकेंड तक धरती कांपती रही। जिससे घबरा कर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
NOV 04, 2023 05:38 IST
UP: मुंशी और जेसीबी चालक ने चौकीदार की हत्या की
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक जेसीबी चालक और मुंशी ने चौकीदार को लाठी से पीटकर मार डाला। देहात कोतवाली क्षेत्र के निर्माणाधीन अस्पताल में मजदूर, जेसीबी चालक, मुंशी और चौकीदार रहते थै। शुक्रवार रात दारू पीने के बाद उनके बीच किसी बात पर झड़प हो गई, इसी दौरान जेसीबी चालक और मुंशी ने चौकीदार की हत्या कर दी।
NOV 04, 2023 05:38 IST
MP: प्राध्यापक के हत्यारे को आजीवन कारावास
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एडीजे कोर्ट ने खालसा कॉलेज के प्राध्यापक गौरव गुप्ता की हत्या के आरोपी चंदन सिंह को दोषी करार दिया है। आरोपी को आजीवन कारावास और एक हजार रुपये के जुर्माने की सजा अदालत ने दी है।
