LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 03 फरवरी 2024 Highlights: विधानसभा सत्र से पहले देहरादून में कैबिनेट बैठक, कानपुर में प्रेमी के शादी के इनकार करने पर प्रेमिका दी जान
आज के शहरों के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 03 फरवरी 2024 Highlights: विधानसभा सत्र से पहले सीएम की अध्यक्षता में देहरादून में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया है। कानपुर में प्रेमी ने 35 लाख रुपये के दहेज के न मिलने पर शादी के इनकार किया, जिसके बाद प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा, बदायूं के सरकारी आवास में जूनियर डिवीजन सिविल जज का शव फंदे से लटका मिला है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं : Today city news in hindi
FEB 03, 2024 17:49 IST
Dehradun: देहरादून में सीएम की कैबिनेट बैठक
देहरादून के सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया है। बता दें कि 5 फरवरी से विधानसभा सत्र की शुरुआत होगी। उससे पहले कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों को पेश किया जाएगा।
FEB 03, 2024 17:12 IST
Jharkhand: अदालत ने हेमंत सोरेन को विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दी
Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पांच फरवरी को राज्य विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दी है। हेमंत सोरेन ने विशेष पीएमएलए याचिका अदालत के समक्ष दायर की थी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति मांगी थी।
FEB 03, 2024 16:38 IST
Kanpur: 35 लाख दहेज न मिलने पर प्रेमी ने किया शादी से इनकार प्रेमिका ने दी जान
कानपुर के हनुमंत थाना क्षेत्र में एक युवक की सरकारी नौकरी लगने के बाद प्रेमिका के परिवार से 35 लाख रुपये दहेज की मांग की है। युवती के परिवार द्वारा इतनी बड़ी रकम देने पाने में असमर्थता जताने के बाद युवक ने शादी के इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
FEB 03, 2024 15:25 IST
Gonda: बैंक के आठ लाख से अधिक धनराशि लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
गोंडा में स्थित यूपी ग्रामीण बैंक से 8 लाख 54 हजार रुपये लुटने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के पैर पर गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ ही लूट की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।
FEB 03, 2024 14:30 IST
अयोध्या-प्रयागराज के बीच की दूरी 3 घंटे में होगी पूरी
प्रयागराज से अयोध्या जाने का रास्ता और आसान होने वाला है। प्रयागराज-प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या रेलवे रूट पर दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। जिसके बाद प्रयागराज और अयोध्या के बीच की दूरी सिर्फ 3 घंटे में ही पूरी हो जाएगी।
FEB 03, 2024 13:48 IST
भारत रत्न से सम्मानित होंगे लाल कृष्ण आडवाणी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
FEB 03, 2024 13:08 IST
Delhi Pollution: दिल्ली का AQI 200 के पार
दिल्ली में मौसम ने करवट ली है। बारिश के बाद तापमान फिर गिर गया है। इसी बीच 300 के पास पहुंचा एक्यूआई कम हो गया है। दिल्ली का एक्यूआई अभी 200 के पार है।
FEB 03, 2024 12:31 IST
Budaun: सरकारी आवास में मिला महिला सिविल जज का शव, जांच शुरू
बदायूं में स्थित एक सरकारी आवास में महिला शव फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान ज्योत्सना राय बताई जा रही है। ये सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। इस घटना के बाद पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
FEB 03, 2024 11:53 IST
Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में महिला की हत्या
बुराड़ी, दिल्ली में रहने वाले एक महिला अपने ही घर में मृत पाई गई। मृतक की पहचान बुराड़ी खड्डा कॉलोनी निवासी कविता के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस को इस महिला की हत्या के संबंध में एक कॉल आई थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आईपीसी धारा 302 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
FEB 03, 2024 11:04 IST
Haryana: सहकारिता विभाग में हुआ 100 करोड़ का घोटाला, 14 अफसर गिरफ्तार
हरियाणा में सहकारिता विभाग में 100 करोड़ रुपये का घोटाला का मामला सामने आया है। इस घोटाले चलते 10 वरिष्ठ अधिकारियों और चार निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एसबी की जांच से घोटाला सबसे सामने आया।
FEB 03, 2024 10:35 IST
ओडिशा में आर्मी कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
ओडिशा में आर्मी कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने महिला से साथ ठगी की। आरोपी युवक ने महिला से 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की, पुलिस ने आरोपी को गंजाम जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
FEB 03, 2024 10:07 IST
फेस्टिवल धमाका आवासीय योजना का दूसरा चरण 7 फरवरी से शुरू
दिल्ली विकास प्राधिकरण की फेस्टिवल धमाका आवासीय योजना का दूसरा चरण 7 फरवरी 10 फरवरी तक रहेगा। इस दौरान लोग 11 बजे से फ्लैट की बुकिंग करा सकते हैं।
FEB 03, 2024 08:46 IST
आगरा में जिम संचालक को कार में उठा ले गए आरोपी
आगरा में जिम संचालक को बंधक बनाकर आरोपियों ने उसकी करोड़ों की जमीन अपने नाम करा ली। आरोपियों ने जिम संचालक को कार में अगवा किया। जिसके बाद फ्लैट में बंधक बना लिया। पीड़ित ने छूटने के बाद न्यू आगरा थाना में केस दर्ज कराया है।
FEB 03, 2024 08:41 IST
FEB 03, 2024 07:59 IST
दिल्ली में मार्च के अंत में शुरू होंगी प्रीमियम बसें
दिल्ली की सड़कों पर मार्च के अंत तक प्रीमियम बसों का संचालन शुरू होने वाला है। इसके लिए एक कंपनी के आवेदन को फरवरी के अंत तक मंजूरी मिल सकती है। जिसके बाद कंपनी को लाइसेंस मिलेगा औ मार्च अंत तक बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।
FEB 03, 2024 06:55 IST
मथुरा में मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद
आगरा के पुरातत्व विभाग कार्यालय की ओर से मुहैया कराए गए अभिलेख में जानकारी दी गई है कि मथुरा में औरंगजेब ने मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था।
FEB 03, 2024 06:51 IST
अयोध्या राम मंदिर में दस दिनों में 12 करोड़ का दान
अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालु लगातार दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। रामलला के दरबार में भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं। बीते दस दिनों में राम मंदिर में 12 करोड़ का दान प्राप्त किया जा चुका है। मंदिर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से दान दिया जा रहा है।
FEB 03, 2024 05:40 IST
IIT दिल्ली में बीकॉन-24 वार्षिक कान्क्लेव आज शुरू
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में बीकॉन-24 वार्षिक कॉन्क्लेव आज से शुरू हो रहा है। इस बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव का आयोजन 3 और 4 फरवरी को हो रहा है। जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें देशभर से 500 से अधिक संस्थान और 30 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।
FEB 03, 2024 05:40 IST
यूपी के कई जिलों में में दो दिनों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट
यूपी में शनिवार और रविवार को ओले गिरने की संभावना है। कई जिलों में बिजली गिरने का भी आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए कई इलाकों में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। आज इसका प्रभाव पश्चिमी यूपी में देखने को ज्यादा मिलेगा। वहीं रविवार को पूरे प्रदेश में इसका प्रभाव रहेगा।
FEB 03, 2024 05:40 IST
एमपी के 15 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर
मध्य प्रदेश में 15 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। तबादले के बाद आईएएस अधिकारी भरत यादव की पोस्टिंग मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव पद पर हुई है। वहीं अदिति गर्ग को उप मुख्यमंत्री कार्यालय की उप सचिव बनाई गईं हैं।
