LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 29 फरवरी 2024 Highlights: मथुरा के शाही ईदगाह मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी, प्रधानमंत्री ने डिंडोरी में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया

Pushpendra KumarUpdated Feb 29, 2024, 17:08 IST

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 29 फरवरी 2024 Highlights: मथुरा के शाही ईदगाह मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी, प्रधानमंत्री ने डिंडोरी में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 29 फरवरी 2024 Highlights: मथुरा के शाही ईदगाह मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी, प्रधानमंत्री ने डिंडोरी में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 29 फरवरी 2024 Highlights: प्रधानमंत्री ने डिंडोरी में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया। दिल्ली में फरवरी माह में वायु गुणवत्ता पिछले नौ साल में सबसे अच्छी रही। सीबीआई के समन पर पेश नहीं होंगे अखिलेश यादव-सूत्र। यूपी में मार्च के पहले सप्ताह में आंधी बारिश के साथ कहीं कहीं ओले गिरने के भी आसार हैं। वहीं, CBI ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। इसके अलावा झारखंड के जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 की मौत हो गई। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

FEB 29, 2024 17:07 IST

मथुरा के शाही ईदगाह मामले की अगली सुनवाई अब 13 मार्च को

मथुरा ईदगाह मामले के पर सुनवाई की तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शाही ईदगाह प्रबंध समिति की वकील ने बृहस्पतिवार को दलील दी कि मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के बगल में बनी मस्जिद को ‘हटाने’ का आग्रह करने वाले वाद पर सुनवाई नहीं हो सकती है, क्योंकि परिसीमा कानून के तहत यह वाद निर्धारित समय सीमा में दायर नहीं किया गया है। अब, अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी।
FEB 29, 2024 16:38 IST

Jhansi: एआई रोबोट करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, हादसे पहले अलर्ट

झांसी रेल मंडल के तीन हजार किमी लंबे रेलवे ट्रैक पर अब एआई रोबोट नजर रखेगा। सिग्नल और ओएचई का डाटा रोबोट की मेमोरी में एड किया जाएगा। इसके माध्यम से तकनीकी खामियों के बारे में अधिकारियों को पहले ही अलर्ट कर देगा।
FEB 29, 2024 15:35 IST

दिल्ली: कक्षा 12वीं का छात्रा के साथ दुष्कर्म

दिल्ली में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले एक छात्रा के साथ नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मेट्रो में अचानक बेहोश होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर मैसेज कर नाबालिग ने छात्रा को मिलने बुलाया था, उसके बाद छात्रा को अपने दोस्त के फ्लैट पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पोक्सो एक्ट के तहत नाबालिक लड़के के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
FEB 29, 2024 14:40 IST

Ujjain: महाकाल मंदिर में नौ दिन के शिवरात्रि त्योहार की आज से शुरुआत

उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के 9 दिन के त्योहार की शुरुआत आज हो गई है। इस दौरान बाबा महाकाल का हर दिन अलग-अलग रूप में श्रृंगार किया जाएगा और शादी की रस्में निभाई जाएगी।
FEB 29, 2024 13:56 IST

Kanpur: पेड़ से लटकी मिली नाबालिग बहनों की लाश

यूपी के कानपुर के घाटमपुर के एक गांव में दो नाबालिग लड़कियों की लाश पेड़ से लटकी मिली है। पुलिस ने लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर गैंगरेप, पॉस्को और धारा 306 लगाकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
FEB 29, 2024 13:14 IST

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड मामला, गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने ली हत्या की जिम्मेदारी

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में सोशल मीडिया पर गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। परिजन बोले सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट फर्जी है। जांच को भटकाने व भाजपा नेताओं को बचाने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है।
FEB 29, 2024 13:09 IST

हिमाचल प्रदेश: विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य घोषित किया

हिमाचल प्रदेश विधासभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य घोषित किया है। जानकार के अनुसार, इन विधायकों ने सदन में वित्त विधेयक पर सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया था।
FEB 29, 2024 12:19 IST

Kanpur: दामोदर नगर में नरमुंड मिलने से मचा हड़कंप

कानपुर में बर्रा के दामोदर नगर में स्थित एक खाली प्लॉट में मानव अवशेष पाए गए हैं। यहां नरमुंड मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों के डीएनए को संरक्षित करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। इसके साथ ही प्लॉट में एक बोरा मिला है, जिसमें तंत्र मंत्र की सामग्री मिली है।
FEB 29, 2024 11:53 IST

दिल्ली में फरवरी माह में वायु गुणवत्ता पिछले नौ साल में सबसे अच्छी रही

दिल्ली में फरवरी माह में वायु गुणवत्ता पिछले नौ साल में सबसे अच्छी रही और इस दौरान अधिकतर दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल फरवरी में 32.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 2013 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक है।
FEB 29, 2024 10:48 IST

जेईएन भर्ती परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं का हर्षवर्धन ने किया था पेपर लीक

JEN भर्ती परीक्षा पेपर लिक मामले में एसओजी की बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान के दौसा और जयपुर में चल रही है SOG की सर्च पकड़े गए आरोपी हर्षवर्धन मीणा, राजेंद्र यादव समेत अन्य आरोपियों के ठिकानों और रिश्तेदारों के अड्डों पर कार्रवाई की जा रही है। आज सुबह एसओजी की 14 टीमों ने एक साथ दबिश मारी। जेईएन भर्ती परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं का पेपर हर्षवर्धन ने लीक किया था
FEB 29, 2024 10:26 IST

नवी मुंबई: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से इंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख की मौत

इंटेल इंडिया के पूर्व ‘कंट्री हेड’ अवतार सैनी की महाराष्ट्र के नवी मुंबई में साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब की चपेट में आने से मौत हो गई।
FEB 29, 2024 10:25 IST

सीबीआई के समन पर पेश नहीं होंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के अवैध खनन मामले में सीबीआई के समन पर पेश नहीं होने की संभावना, इस मामले में वह गवाह हैं: सूत्र
FEB 29, 2024 09:20 IST

बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य का मुगलों पर अटैक

FEB 29, 2024 09:10 IST

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में की पूजा

FEB 29, 2024 08:22 IST

डिंडौरी हादसे में मारे गए 14 लोगों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख

FEB 29, 2024 07:43 IST

मध्यप्रदेश के डिंडौरी में पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत

एमपी के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
FEB 29, 2024 07:15 IST

शंभू बॉर्डर पर मार्च का 17वां दिन

FEB 29, 2024 06:21 IST

मार्च के पहले सप्ताह में बंगाल पहुंचेंगी केंद्रीय बलों की 150 कंपनियां

निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय बलों की करीब 150 कंपनियां ‘रूट मार्च’ करने के लिए मार्च के पहले सप्ताह में पश्चिम बंगाल पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि ये सुरक्षाकर्मी सात मार्च तक राज्य के सभी हिस्सों में दो चरणों में तैनात किए जाएंगे।
FEB 29, 2024 06:20 IST

पद्म भूषण पदक की चोरी के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जी. सी. चटर्जी के पद्म भूषण पदक की चोरी के मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
FEB 29, 2024 06:19 IST

सुल्तानपुर में 260/20 मामले के आठ आरोपियों को सजा